अमेरिका में Infosys को राहत, शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा रद्द

इंफोसिस ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिका की एक जिला अदालत में कंपनी और उसके कुछ कर्मचारियों के खिलाफ दायर मुकदमे को रद्द कर दिया गया है.

Advertisement
अमेरिका में Infosys को राहत अमेरिका में Infosys को राहत

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली ,
  • 22 मई 2020,
  • अपडेटेड 6:05 PM IST
  • व्हिसल ब्लोअरों के एक समूह ने इन्फोसिस के मैनेजमेंट पर लगाए थे आरोप
  • मामले में सीईओ सलिल पारेख, सीएफओ नीलांजन रॉय का नाम उछला था
  • 21 मई को वादी ने बिना किसी पूर्वाग्रह के मुकदमे को स्वेच्छा से खारिज कर दिया

इंफोसिस ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिका की एक जिला अदालत में कंपनी और उसके कुछ कर्मचारियों के खिलाफ दायर मुकदमे को रद्द कर दिया गया है. इससे पहले कुछ व्हिसिलब्लोअर ने पिछले साल अक्टूबर में शिकायत की थी कि कंपनी के शीर्ष प्रबंधन द्वारा कथित रूप से अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है.

इंफोसिस ने बताया था कि उसे कुछ व्हिसिलब्लोअर की शिकायतें मिली हैं कि कंपनी के कुछ शीर्ष प्रबंधक कथित रूप से अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं. इस बारे में अमेरिकी बाजार नियामक प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग ने भी जांच की थी. कंपनी ने बताया कि 21 मई 2020 को वादी ने बिना किसी पूर्वाग्रह के मुकदमे को स्वेच्छा से खारिज कर दिया.

Advertisement

अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने की शिकायत

व्हिसिलब्लोअर ने कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलिल पारेख और मुख्य वित्त अधिकारी निलंजन रॉय के कथित अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने की शिकायत की थी. इसके बाद कंपनी ने इस मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी थी. इस साल जनवरी में कंपनी ने कहा था कि उसकी ऑडिट समिति को पारेख और रॉय के खिलाफ अनैतिक गतिविधि में शामिल होने का कोई सबूत नहीं मिला है.बाद में कंपनी ने दोनों को क्लीन चिट दे दी थी.

ये पढ़ें-

अमेरिका ने क्यों की जांच?
अमेरिकी शेयर बाजार में होने की वजह से वहां की बाजार नियामक एसईसी ने भी मामले की जांच शुरू की थी. अब इन्फोसिस ने बताया है कि मामले की जांच पूरी हो गई है. बहरहाल, इस खबर से कंपनी के शेयर भारतीय बाजार में 3 फीसदी की तेजी के साथ 692.25 रुपये के भाव पर कारोबार करते दिखे.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »