केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 6 फीसदी बढ़ा, जनवरी से होगा लागू

मोदी सरकार ने केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को होली पर बड़ा तोहफा दिया है. कैबिनेट ने बुधवार को केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 6 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी.

Advertisement
कैबिनेट ने लगाई बढ़ोतरी पर मुहर कैबिनेट ने लगाई बढ़ोतरी पर मुहर

रोहित गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 12:11 AM IST

मोदी सरकार ने केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को होली पर बड़ा तोहफा दिया है. कैबिनेट ने बुधवार को केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 6 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी.

अब सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 119 फीसदी से बढ़कर 125 फीसदी हो जाएगा. बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2016 से लागू होगा.

इससे पहले सितंबर, 2015 में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 113 फीसदी से बढ़ाकर 119 फीसदी था, जो जुलाई 2015 से लागू हुआ था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »