शेयर बाजार सपाट, सेंसेक्स 19 अंकों की बढ़त के साथ कर रहा कारोबार

शुरुआती कारोबार में इंफोसिस, यस बैंक, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक के शेयर हरे निशान के ऊपर कारोबार कर रहे हैं. दूसरी तरफ, सनफार्मा, जेएसडब्लू स्टील, टाटा स्टील, हीरो मोटो कॉर्प और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के शेयर भी हरे निशान के ऊपर कारोबार कर रहे हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर (PTI photo) प्रतीकात्मक तस्वीर (PTI photo)

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 27 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 11:55 AM IST

इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार ने सपाट शुरुआत की है. मंगलवार को सेंसेक्स जहां 6.72 अंकों की बढ़त के साथ 35360.80 के स्तर पर खुला है. वहीं, निफ्टी 9 अंक बढ़कर खुला.

ने इस हल्की बढ़त के साथ 10619.70 के स्तर पर कारोबार शुरू किया है. हालांकि फिलहाल (11.08AM) सेंसेक्स 18.86 अंकों की बढ़त के साथ 35,372.94 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

Advertisement

निफ्टी की बात करें तो इसमें हल्की गिरावट है. यह 1.05 अंकों की कटौती के साथ 10,627.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

में इंफोसिस, यस बैंक, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक के शेयर हरे निशान के ऊपर कारोबार कर रहे हैं. दूसरी तरफ, सनफार्मा, जेएसडब्लू स्टील, टाटा स्टील, हीरो मोटो कॉर्प और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के शेयर लाल निशान के नीचे बने हुए हैं.

मंगलवार को रुपये ने भी सपाट शुरुआत की है. एकके मुकाबले रुपया 70.89 के स्तर पर खुला है. इससे पहले सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 70.87 के स्तर पर खुला.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »