143 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 7,510 पर बंद

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में 0.75 फीसदी की कमजोरी दर्ज हुई.

Advertisement
0.75 फीसदी टूटे सेंसेक्स-निफ्टी 0.75 फीसदी टूटे सेंसेक्स-निफ्टी

स्वाति गुप्ता

  • मुंबई,
  • 12 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 3:51 PM IST

शेयर बाजार हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 143 अंकों की गिरावट के साथ 24,682 पर और निफ्टी 54 अंकों की गिरावट के साथ 7,510 पर बंद हुआ.

का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 37.89 अंकों की तेजी के साथ 24,862.93 पर खुला और 143 अंकों या 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 24,682 पर बंद हुआ. दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,882 के ऊपरी और 24,597 के निचले स्तर को छुआ.

Advertisement

का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 23.35 अंकों की तेजी के साथ 7,587.20 पर खुला और 54 अंकों या 0.71 फीसदी की गिरावट के साथ 7,510 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,588 के ऊपरी और 7,488 के निचले स्तर को छुआ.

कारोबार के दौरान एनटीपीसी, विप्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, बीएचईएल और अदानी पोर्ट्स में बढ़त दर्ज हुई. वहीं, यस बैंक, हिंडाल्को, पीएनबी, एक्सिस बैंक, आइडिया, टीसीएस, ओएनजीसी और टाटा स्टील जैसे शेयरों में गिरावट दर्ज हुई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement