रिकवरी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट के बाद दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी देखने को मिली.

Advertisement
शेयर बाजार रिकवरी के साथ बंद शेयर बाजार रिकवरी के साथ बंद

स्वाति गुप्ता

  • मुंबई,
  • 11 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 3:45 PM IST

शेयर बाजार हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 109 अंकों की गिरावट के साथ 24,825 पर और निफ्टी 38 अंकों की गिरावट के साथ 7,564 पर बंद हुआ.

हालांकि दोपहर के कारोबार में शेयर बाजार में रिकवरी देखने को मिली और ये कुछ देर के लिए हरे निशान में भी आ गए. इससे पहले चीन के बाजारों में गिरावट बढ़ने से सेंसेक्स और निफ्टी पर दबाव बना था. चीन का शंघाई इंडेक्स 5 फीसदी तक लुढ़ककर बंद हुआ है.

Advertisement

का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 147.22 अंकों की गिरावट के साथ 24,787.11 पर खुला और 109 अंकों या 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 24,825 पर बंद हुआ. दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,962 के ऊपरी और 24,599 के निचले स्तर को छुआ.

का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 73.9 अंकों की गिरावट के साथ 7,527.45 पर खुला और 38 अंकों या 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 7,564 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,605 के ऊपरी और 7,494 के निचले स्तर को छुआ.

कारोबार के दौरान वेदांता, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक और एनटीपीसी में बढ़त दर्ज हुई. वहीं, विप्रो, बीएचईएल, टाटा पावर, ओएनजीसी, आइडिया सेल्युलर, सिप्ला, डॉ रेड्डीज और अदानी पोर्ट्स जैसे शेयरों में गिरावट दर्ज हुई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement