83 अंक चढ़कर सेंसेक्स 25,000 के नीचे बंद

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त साथ बंद हुआ. दोपहर के कारोबार में बाजार में अच्छी बढ़त देखने को मिली लेकिन सत्र के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी ने सारी बढ़त गंवा है.

Advertisement
सेंसेक्स-निफ्टी में आधे फीसदी की बढ़त सेंसेक्स-निफ्टी में आधे फीसदी की बढ़त

स्वाति गुप्ता

  • मुंबई,
  • 08 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 4:06 PM IST

शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बढ़त साथ बंद हुआ. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 83 अंकों की बढ़त के साथ 24,934 पर और निफ्टी 33 अंकों की बढ़त के साथ 7,601 पर बंद हुआ.

का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 117.19 अंकों की तेजी के साथ 24,969.02 पर खुला और 83 अंकों या 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 24,934 पर बंद हुआ. दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,084 के ऊपरी और 25,887 के निचले स्तर को छुआ.

Advertisement

का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 43.35 अंकों की तेजी के साथ 7,611.65 पर खुला और 33 अंकों या 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 7,601 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,634 के ऊपरी और 7,581 के निचले स्तर को छुआ.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »