इस कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल सेक्स वर्कर बनीं मिसाल

सेक्स वर्कर को ये कंपनी न सिर्फ नौकरी दे रही है बल्कि उनमें से दो महिलाओं को इसने अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल कर लिया है. किसी कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल होकर ये सेक्स वर्कर्स अपने आप में मिसाल हैं.

Advertisement
सेक्स वर्कर्स को मिली बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में जगह सेक्स वर्कर्स को मिली बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में जगह

राहुल मिश्र

  • कोलकाता,
  • 23 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 7:18 PM IST

देश में एक कंपनी ऐसी है जो एशिया के सबसे बड़े रेडलाइट एरिया सोनागाछी में सेक्स कारोबार में लिप्त महिलाओं को नौकरी देने का काम करती है. अब सेक्स वर्कर को ये कंपनी न सिर्फ नौकरी दे रही है बल्कि उनमें से दो महिलाओं को इसने अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल कर लिया है. किसी कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल होकर ये सेक्स वर्कर्स अपने आप में मिसाल हैं.

Advertisement

कोलकाता स्थित रजाई और बैग निर्माण करने वाली कंपनी सारी बारी ने एक दशक पहले शहरे के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया सोनागाछी में सेक्स वर्कर्स को नौकरी देने का सिलसिला शुरू किया. कंपनी की यह मुहिम देश में देह व्यापार लिप्त शोषित महिलाओं को फाइनेनशियल सिक्योरिटी देने के मकसद से शुरू की गई थी. इस मुहिम के जरिए कंपनी सेक्स वर्कर्स को देह व्यापार छोड़कर सामान्य जीवन गुजर-बसर करने के लिए प्रेरित करती है.

 

 

कंपनी की फाउंडर मैनेजिंग डायरेक्टर साराह लैंस कैलिफॉर्निया की मूल निवासी हैं. एक दशक पहले उन्होंने से शोषित महिलाओं को बाहर निकालने के मकसद से कंपनी लांच की थी. शुरुआत में सिर्फ पुरानी साड़ियों से रजाई और बैग बनाने का काम शुरू करने के बाद आज यह कंपनी बेडकवर, पिलो कवर समेत बच्चों की जरूरत के कपड़ों समेत कई प्रोडक्ट का निर्माण करती है.

Advertisement

सारी बारी में निर्मित ज्यादातर प्रोडक्ट यूरोप और अमेरिका में क्रिसमस को ध्यान रखकर तैयार किया जाता है. साथ ही इसके प्रोडक्ट ऑनलाइन रीटेल माध्यमों से भी बाजार में बिकते हैं. वित्त वर्ष 2015 के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी की वार्षिक ग्रॉस सेल 1 करोड़ रुपये से अधिक है. वहीं कंपनी ने 2015 में डोनेशन के माध्यम से 70 लाख रुपये से अधिक एकत्रित किया है.

 

 

कंपनी के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक मौजूदा समय में उसके सोनागाछी स्थित फैक्ट्री पर रेडलाइट एरिया की 120 से अधिक पूर्व सेक्स वर्कर नौकरी करती है. वहां कंपनी के प्लान के मुताबिक नई फैक्ट्री के लिए वह 65 और देने की प्रक्रिया में लगी हुई है.

 


कंपनी के बोर्ड ने यहां लंबे समय से काम कर रही दो महिलाओं को हाल ही में सर्वसम्मति से बोर्ड में जगह दी है. इस फैसले से उसे उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को देह व्यापार के दलदल से बाहर निकालने में मदद मिलेगी. हालांकि बोर्ड में शामिल की गई महिलाओं की पहचान पर गोपनियता बनाते हुए सिर्फ उनका पहला नाम छाया और सुप्रिया सार्वजनिक किया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »