हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में आई गिरावट

हफ्ते की शुरुआत में ही शेयर बाजार के कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में सुबह 9.50 बजे 53.65 अंकों की गिरावट देखी गई, वहीं निफ्टी 17.60 अंक गिर गया.

Advertisement
शेयर बाजार में गिरावट शेयर बाजार में गिरावट

प्रियंका झा

  • मुंबई,
  • 28 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 10:26 AM IST

हफ्ते की शुरुआत में ही शेयर बाजार के कारोबार में दर्ज की गई. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में सुबह 9.50 बजे 53.65 अंकों की गिरावट देखी गई, वहीं निफ्टी 17.60 अंक गिर गया.

सेंसेक्स 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,283.91 पर दिखा तो 0.23 प्रतिशत लुढ़क कर निफ्टी 7,698.90 अंकों पर कारोबार करते देखा गया.

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सुबह 79.55 अंकों की बढ़त के साथ 25,417 पर खुला था वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.5 अंकों की बढ़त के साथ 7,741.00 पर खुला था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »