पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी, आज इतने बढ़े दाम

कर्नाटक चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जो बढ़त शुरू हुई थी, उस पर अभी ब्रेक नहीं लगा है. पिछले करीब एक हफ्ते से लगातार इसमें बढ़ोतरी हो रही है. बुधवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2018,
  • अपडेटेड 10:39 AM IST

कर्नाटक चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जो बढ़त शुरू हुई थी, उस पर अभी ब्रेक नहीं लगा है. पिछले करीब एक हफ्ते से लगातार इसमें बढ़ोतरी हो रही है. बुधवार को भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं.

बुधवार को में 30 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, डीजल की बात करें, तो इसमें 26 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. इंडियन ऑयल कंपनी के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 77.17 रुपये का मिल रहा है.

Advertisement

वहीं, मुंबई की बात करें तो यहां आपको 84.99 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं. अन्य मेट्रो शहरों की बात करें, तो कोलकाता में 79.83 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा है. चेन्नई में इसके लिए आपको 80.11  रुपये चुकाने पड़ रहे हैं.  

स्तर पर बना हुआ है. दिल्ली में एक लीटर डीजल 68.34 रुपये पर पहुंच गया है. मुंबई में यह 72.76 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. कोलकाता में 70.89 और चेन्नई में इसके लिए आपको 72.14 रुपये प्रति लीटर चुकाना पड़ रहा है.

की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) और पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के साथ बैठक करेंगे. माना जा रहा है कि इस बैठक से आम आदमी को राहत की खबर मिल सकती है. यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा शास‍ित राज्य वैट में कटौती कर आम आदमी को राहत दे सकते हैं.

Advertisement

की बैठक में तेल की कीमतों को कम करने पर चर्चा की जाएगी. इससे पहले धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि वह आम आदमी को राहत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. बता दें, पेट्रोलियम मंत्री मंगलवार को ही बैठक करने वाले थे, लेकिन बाद में इस मीटिंग को टाल दिया गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »