पेट्रोल और डीजल के दाम आज भी गिरे, इतनी मिली राहत

कच्चे तेल में नरमी और रुपये के मजबूत होने का फायदा ईंधन को मिला है. इसकी बदौलत दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 77.28 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं. पेट्रोल यहां 15 पैसे सस्ता हुआ है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर (PTI photo) प्रतीकात्मक तस्वीर (PTI photo)

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 15 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 11:32 AM IST

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी नरमी का फायदा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती के तौर पर मिल रहा है. गुरुवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें नीचे आई हैं. आज दिल्ली में पेट्रोल 15 पैसे और डीजल 10 पैसे सस्ता हुआ है.

कच्चे तेल में नरमी और रुपये के मजबूत होने का फायदा ईंधन को मिला है. इसकी बदौलत दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 77.28 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं. पेट्रोल यहां 15 पैसे सस्ता हुआ है.

Advertisement

डीजल की बात करें तो दिल्ली में एक लीटर डीजल 10 पैसे सस्ता हुआ है. गुरुवार को यहां एक लीटर डीजल के ल‍िए आपको 72.09 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं.

आर्थ‍िक राजधानी मुंबई में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें नीचे आई हैं. मुंबई में पेट्रोल 14 पैसे की कटौती के साथ आज मिल रहा है. गुरुवार को एक लीटर पेट्रोल के ल‍िए आपको 82.80 रुपये का मिल रहा है.

डीजल भी यहां 0.11 पैसे की कटौती के साथ मिल रहा है. यहां एक लीटर डीजल के लिए 75.53 रुपये का मिल रहा है.            

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »