पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत जारी, आज भी घटे दाम

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर  पेट्रोल 77.10 रुपये प्रति लीटर का हो गया है. डीजल की बात करें तो 16 पैसे की कटौती बाद इसकी कीमत 71.93 प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गई है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर (Reuters photo) प्रतीकात्मक तस्वीर (Reuters photo)

विकास जोशी

  • ,
  • 16 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 10:55 AM IST

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत का सिलसिला आज भी जारी है. शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 18 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है. वहीं, डीजल में भी कटौती हुई है. इसमें 16 पैसे की राहत मिली है.

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर 77.10 रुपये प्रति लीटर का हो गया है. डीजल की बात करें तो 16 पैसे की कटौती बाद इसकी कीमत 71.93 प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गई है.

Advertisement

आर्थ‍िक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पर भी पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है. यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 82.62 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं. यहां पेट्रोल 18 पैसे सस्ता हुआ है.

की कीमत यहां भी नीचे आई है. यहां एक लीटर डीजल 17 पैसे सस्ता हुआ है. इस कटौती के साथ शुक्रवार को यहां एक लीटर डीजल आपको 75.36 रुपये का मिल रहा है.

पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है. दूसरी तरफ, रुपया भी अबके मुकाबले मजबूत होने लगा है. इसके चलते पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार नीचे आ रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »