94 हजार से 1 लाख रुपये हुई प्रति व्यक्ति नैशनल इनकम, 10 फीसदी ग्रोथ

देश की प्रति व्यक्ति शुद्ध राष्ट्रीय आय चालू वित्त वर्ष में 10.2 फीसदी बढ़कर 1,03,818 रुपये रहने का अनुमान है. पिछले वित्त वर्ष 2015-16 में प्रति व्यक्ति राष्ट्रीय आय 94,178 रुपये रही जो इससे पिछले वित्त वर्ष से 8.9 फीसदी अधिक थी.

Advertisement
सरकारी आंकड़ों में बढ़ी प्रति व्यक्ति राष्ट्रीय आय सरकारी आंकड़ों में बढ़ी प्रति व्यक्ति राष्ट्रीय आय

राहुल मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 3:06 PM IST

देश की प्रति व्यक्ति शुद्ध राष्ट्रीय आय चालू वित्त वर्ष में 10.2 फीसदी बढ़कर 1,03,818 रुपये रहने का अनुमान है. पिछले वित्त वर्ष 2015-16 में प्रति व्यक्ति राष्ट्रीय आय 94,178 रुपये रही जो इससे पिछले वित्त वर्ष से 8.9 फीसदी अधिक थी.

वर्ष 2016-17 की के अनुसार, वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान प्रति व्यक्ति निवल राष्ट्रीय आय बढ़कर 1,03,818 रुपये हो जाने का अनुमान है. यह 2015-16 के 94,178 रुपये की तुलना में 10.2 फीसदी अधिक है.

Advertisement

सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (सीएसओ) ने यह आंकड़ा जारी किया है. वास्तविक आधार पर प्रति व्यक्ति आय (2011-12 की कीमतों पर) चालू वित्त वर्ष में 82,112 रुपये रहने का अनुमान है जो 2015-16 में 77,524 रपये रही.

मंत्रालय के मुताबिक प् की वृद्धि दर 2016-17 में 5.9 फीसदी रहने का अनुमान है जो पिछले साल 6.6 प्रतिशत थी. सकल राष्ट्रीय आय (जीएनआई) 2011-12 कीमतों पर 120,280 अरब रुपये हो जाने का अनुमान है जो 2015-16 में 112,220 रुपये अनुमानित है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »