वित्त मंत्री अरुण जेटली जीएसटी को लेकर पेश आ रही समस्याओं पर चर्चा करने के लिए निर्यातकों सहित उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ गुरुवार यानि की आज एक बैठक करेंगे.
उद्योग जगत में मौजूद सूत्रों ने यह जानकारी दी. उनके मुताबिक उद्योग प्रतिनिधि इनपुट टैक्स क्रेडिट और निर्यातकों द्वारा चुकाए गए शुल्क की समय पर वापसी जैसे मुद्दे उठाएंगे.
बैठक में फिक्की, के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे.
भ्रम में है व्यापारी
हाल ही में दिल्ली के स्थानीय व्यापारियों से बातचीत पर पता चला कि जीएसटी को लेकर वो अभी भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है. व्यापारियों को जीएसटीआईएन के इस्तेमाल में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. उनके मुताबिक जीएसटी पर दिल्ली सरकार की हेल्पलाइन से व्यापारियों को सिर्फ जीएसटी से जुड़े कानूनों को समझने में मदद मिल रही है. लेकिन इसके साथ ही जीएसटी के प्रयोग से जुड़ी कई छोटी-छोटी ऐसी चीज़ें हैं जिसे समझने में व्यापारियों को अभी भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
दिल्ली सरकार ने बनाई जीएसटी कमेटी
कारोबारियों की इन्हीं शिकायतों को ध्यान में रखते हुए बनाने की पहल की है. इस कमेटी में स्थानीय व्यापारी, चार्टेड एकाउंटेंट्स, सीए प्रैक्टिशनर्स समेत कुल 15 लोग शामिल होंगे. जीएसटी काउंसिल की बैठक से पहले दिल्ली सरकार इन कमेटियों के साथ संवाद करेगी ताकि इनको आ रही दिक्कतों को जीएसटी काउंसिल के सामने रखा जा सके.
केशवानंद धर दुबे / BHASHA