एयरटेल में सिंगटेल ने 2,649 करोड़ के निवेश से लिया 49 फीसदी शेयर

मौजूदा समय में सिंगटेल की भारती टेलीकॉम में 47.17 फीसदी की हिस्सेदारी है. भारती एंटरप्राइज, भारती टेलीकॉम में 50 फीसदी से अधिक की हिस्सेदारी बनाए रखेगा. सिंगटेल के निवेश की खबर के बाद भारतीय शेयर बाजार पर एयरटेल के शेयरों में 2 फीसदी तक की उछाल दर्ज हुई है.

Advertisement
सिंगटेल के निवेश से उछले एयरटेल के शेयर सिंगटेल के निवेश से उछले एयरटेल के शेयर

राहुल मिश्र

  • मुंबई,
  • 05 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 12:10 PM IST

भारती एयरटेल ने सोमवार को ऐलान किया कि सिंगापुर टेलीकम्युनिकेशन लि. ने भारती टेलीकॉम में 2,649 करोड़ रुपये निवेश करने का फैसला किया है. इस विनेश के साथ सिंगटेल की भारती टेलीकॉम में कुल हिस्सेदारी बढ़कर 48.90 फीसदी हो जाएगी.

मौजूदा समय में सिंगटेल की भारती टेलीकॉम में 47.17 फीसदी की हिस्सेदारी है. भारती एंटरप्राइज, भारती टेलीकॉम में 50 फीसदी से अधिक की हिस्सेदारी बनाए रखेगा. सिंगटेल के निवेश की खबर के बाद भारतीय शेयर बाजार पर एयरटेल के शेयरों में 2 फीसदी तक की उछाल दर्ज हुई है.

Advertisement

कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, यह लेनदेन भारती टेलीकॉम के शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन होगा. इस पूंजी का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में किया जाएगा.

गौरतलब है कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान टेलिकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी एयरटेल के नेट प्रॉफिट में बीते साल के मुकाबले 39.3 पर्सेंट की बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी. कंपनी को इस तिमाही में 305.8 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था और उस वक्त जारी तिमाही नतीजों के मुताबिक कंपनी के रेवेन्यू में भी 13 फीसदी की बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. हालांकि उक्त तिमाही में कंपनी ने कुल 20,319 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया था.

टेलिकॉम मार्केट के जानकारों के मुताबिक रिलायंस जियो की एंट्री के बाद शुरू हुए टैरिफ वॉर से लगातार एयरटेल को नुकसान उठाना पड़ा है. वहीं अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी द्वारा मोबाइल टर्मिनेशन रेट में 57 फीसदी तक कटौती के फैसले से एयरटेल अपने प्रॉफिट और रेवेन्यू के लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकी थी. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »