न बम का असर, न गोली का...बेजोस का 1900 करोड़ वाला 'बंकर', घर नहीं रईसों का है 'स्वर्ग'

इन घरों की सबसे बड़ी खूबी इनका 'सेल्फ-सस्टेनिंग' होना है. आम घर ग्रिड की बिजली और नगर निगम के पानी पर निर्भर होते हैं, लेकिन रईसों के ये बंकर खुद का बिजली उत्पादन केंद्र और उन्नत वाटर प्यूरीफिकेशन सिस्टम रखते हैं.

Advertisement
आखिर क्यों बढ़ रहा है बंकरों का क्रेज? (Photo-AFP) आखिर क्यों बढ़ रहा है बंकरों का क्रेज? (Photo-AFP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:41 PM IST

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार जेफ बेजोस और उनकी पत्नी लॉरेन सांचेज़ की जिंदगी बाहर से देखने पर किसी परीकथा जैसी लगती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अरबों की संपत्ति के मालिक अपने दिन की शुरुआत कैसे करते हैं. हाल ही में 'न्यूयॉर्क टाइम्स' के एक लेख ने इस हाई-प्रोफाइल कपल की निजी जिंदगी को लेकर कुछ खुलासा किया है.

Advertisement

मियामी स्थित अपने 23 करोड़ डॉलर (करीब 1900 करोड़ रुपये) के आलीशान 'बिलियनेयर बंकर' में रहते हुए यह जोड़ा एक खास सुबह का नियम अपनाता है. लेख के अनुसार, बेजोस और लॉरेन हर दिन की शुरुआत उन 10 चीजों की सूची बनाकर करते हैं, जिनके लिए वे ईश्वर के आभारी हैं. एक ओर जहां वे अपनी अपार संपत्ति को खर्च करने की बड़ी-बड़ी योजनाएं बनाते हैं, वहीं दूसरी ओर 'ग्रैटिट्यूड लिस्ट' बनाने का यह तरीका उनकी जीवनशैली को 'सामान्य' दिखाने की एक कोशिश के रूप में पेश किया गया है.

इसी कड़ी में अब सबसे बड़ी चर्चा इस बात की हो रही है कि आखिर बेजोस का यह घर किन खूबियों के कारण दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रहा है और यह एक आम आदमी के घर से कितना अलग है. दरअसल, मियामी के 'इंडियन क्रीक' द्वीप पर स्थित इस संपत्ति को 'बिलियनेयर बंकर' कहा जाता है, क्योंकि यह महज एक बंगला नहीं बल्कि सुरक्षा का एक अभेद्य किला है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: स्पेन में मिल रहा है मुफ्त में घर, नौकरी का भी ऑफर, बस पूरी करनी होगी एक शर्त

क्या है बिलेनियर बंकर की खूबी?
 
जहां हमारे घर ईंट-पत्थर और सामान्य सुख-सुविधाओं पर टिके होते हैं, वहीं बेजोस का यह आशियाना बुलेटप्रूफ कांच, बम धमाकों को झेलने वाली कंक्रीट की दीवारों और खुद के बिजली-पानी के स्रोतों से लैस है. यह घर किसी आपातकालीन स्थिति में बाहरी दुनिया से पूरी तरह कटकर भी महीनों तक आत्मनिर्भर रहने की क्षमता रखता है, जो इसे किसी भी सामान्य रिहायशी इमारत से कोसों दूर और रईसों की 'सुरक्षित स्वर्ग' की तलाश का एक सटीक उदाहरण बनाता है. 

प्राइवेट आइलैंड पर निजी जीवन

300 एकड़ में फैला एक मानव निर्मित द्वीप है, जिसमें केवल 41 वॉटरफ्रंट संपत्तियां दुनिया के सबसे विशिष्ट क्षेत्रों में से एक होने के नाते, यह जेफ बेजोस, मार्क जुकरबर्ग और इवांका ट्रंप जैसे अरबपतियों का ठिकाना है. फॉर्च्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार, बेजोस के पास इस द्वीप पर तीन संपत्तियां हैं, जिन्हें उन्होंने कुल मिलाकर 23 करोड़ डॉलर (करीब 1900 करोड़ रुपये) से अधिक में खरीदा है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हाई-टेक बंकर में रहते हुए भी बेजोस का सुबह का पहला घंटा पूरी तरह 'अनलॉग' होता है. जब दुनिया अपनी सुबह स्मार्टफोन की स्क्रीन पर स्क्रॉल करते हुए बिताती है, यह अरबपति जोड़ा अपने फोन को हाथ तक नहीं लगाता. उनका '10 थैंक यू' वाला नियम इतना सख्त है कि वे किसी भी ऐसी चीज को दोबारा नहीं लिख सकते जो उन्होंने पिछले 24 घंटों में लिखी हो. यह नियम उन्हें अपनी विशाल विलासिता के बीच मानसिक रूप से ज़मीन से जुड़े रहने का अहसास कराता है, भले ही वह ज़मीन 50 करोड़ डॉलर की सुपरयॉट पर ही क्यों न हो.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Home Loan EMI: सैलरी का कितना हिस्सा लोन के लिए देना सही? जानें...

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement