शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिला. फार्मा, आईटी और बैंकों में अच्छी तेजी के कारण सेंसेक्स 790 अंक चढ़कर 76991 पर क्लोज हुआ. वहीं निफ्टी 197 अंक चढ़कर 24,021 पर क्लोज हुआ. निफ्टी बैंक में सबसे अच्छी तेजी देखने को मिली, जिस कारण यह 966 अंक चढ़ गया.
बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 7 शेयर गिए हुए थे, जबकि बाकी 23 शेयरों में तेजी रही. सबसे ज्यादा उछाल इंडिगो के शेयरों में करीब 5 फीसदी और ट्रेंट के शेयरों में करीब 4 फीसदी की रही. आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और टीसीएस जैसे शेयर भी चढ़कर कारोबार कर रहे थे. एनटीपीसी और टाटा स्टील के शेयरों में करीब 2 फीसदी की गिरावट रही.
निवेशकों की शानदार कमाई
इस शानदार तेजी के कारण आज निवेशकों ने 1 लाख 35 हजार करोड़ रुपये की कमाई कर डाली. बीएइसई मार्केट कैपिटलाइजशन मंगलवार को 475.10 लाख करोड़ रुपये का था, जो आज बढ़कर 476.45 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. ऑटो, मेटल और हेल्थकेयर सेक्टर में गिरावट देखने को मिली. बाकी सभी सेक्टर्स ग्रीन जोन में बंद हुए. आईटी और प्राइवेट बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा उछाल देखने को मिला.
क्यों आई शेयर बाजार में तेजी?
147 शेयर 52 वीक के हाई पर
बीएसई के 4,430 शेयरों में से 2,215 शेयरों में तेजी आई, जबकि 2,034 शेयर गिरे और बाकी 181 शेयर अनचेंज रहे. 147 शेयर 52 वीक के हाई पर कारोबार कर रहे थे, जबकि 63 शेयर 52 वीक के लो पर थे. 11 शेयरों में अपर सर्किट लगा और बाकी 7 शेयर 52 वीक के लो पर थे.
(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)
आजतक बिजनेस डेस्क