पहले 30% गिरा... अब मचा रहा गदर, केडिया के पास 10 लाख शेयर!

विजय केडिया के एक शेयर में इन दिनों शानदार तेजी देखी जा रही है. इस कंपनी का ज्‍यादातर रेवेन्‍यू चीन से आता है और अभी इसके एक शेयर की कीमत 130 रुपये है.

Advertisement
विजय केडिया के शेयर में तेजी. (Photo: ITG) विजय केडिया के शेयर में तेजी. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:55 PM IST

एक स्‍टॉक में शानदार तेजी देखी जा रही है. 7 सितंबर को लिस्‍ट हुई इस कंपनी के शेयर अब 130 रुपये के भाव पर पहुंच गए हैं, जबकि कुछ समय पहले इसमें भारी गिरावट आई थी. इसका आईपीओ भी 92 रुपये पर आया था.

अचानक इस शेयर की इसलिए भी चर्चा उठी है, क्‍योंकि हालिया तेजी के बाद  दिग्‍गज निवेशक विजय केडिया की इस शेयर से अच्‍छी कमाई हो रही है. दिग्गज इनवेस्टर विजय केडिया ने इस कंपनी के शेयरों पर बड़ा दांव लगाया है. उनके पास इस कंपनी के 10 लाख से ज्‍यादा शेयर हैं.   

Advertisement

हम बात कर रहे हैं टेक्निकल और सिंथेटिक यार्न्स बनाने वाली गुजरात बेस्ड कंपनी आशुतोष फाइबर की. आशुतोष फाइबर के बनाए यार्न्स का इस्तेमाल फिल्टर्स, फ्लेम-रेटारडैंट वर्कवियर, PPE किट्स, कार सीट फैब्रिक और कारपेट्स में होता है.  

92 रुपये पर आया था आईपीओ
आशुतोष फाइबर का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 31 अगस्त 2026 को खुला था और यह 2 सितंबर को बंद हुआ. आईपीओ का प्राइस बैंड 87-92 रुपये था.वहीं, आईपीओ में शेयर का इश्यू प्राइस 92 रुपये था, जिसके शेयर 7 सितंबर को 140 रुपये पर लिस्ट हुए और लिस्टिंग वाले ही दिन उछाल के साथ 147 रुपये पर बंद हुए. इस आईपीओ का कुल साइज 56 करोड़ रुपये तक का था. 

विजय केडिया के पास 1035000 शेयर
शेयर बाजार के दिग्‍गज निवेशक विजय केडिया के पास आशुतोष फाइबर के पास 10,35,000 शेयर हैं. कंपनी में केडिया की हिस्‍सेदारी 4.73 फीसदी है. विजय केडिया ने ओपन मार्केट के जरिए आशुतोष फाइबर में हिस्‍सेदारी नहीं खरीदी है. वह आईपीओ से पहले ही कंपनी में शेयरधारक हैं. आईपीओ से पहले कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 6.57 पर्सेंट थी. सितंबर 2026 तिमाही की फाइलिंग में कहा गया है कि केडिया के पास आशुतोष फाइबर के 10,35,000 शेयर हैं. 

Advertisement

चीन को एक्‍सपोर्ट करती है ये कंपनी
आशुतोष फाइबर की सबसे खास बात है कि यह चीनी मार्केट में एक्‍सपोर्ट बड़े स्‍तर पर करती है. एक्‍सपोर्ट मामले में चीन इसका सबसे बड़ा एक्‍सपोर्ट मार्केट है. इसके रेवेन्‍यू का 30 से 40 फीसदी का रेवेन्‍यू चीन से ही आता है. फाइनेंशियल ईयर 2026 में आशुतोष फाइबर की टोटल इनकम 117.43 करोड़ रुपये रही है, जबकि टैक्स भुगतान के बाद मुनाफा 16.04 करोड़ रुपये रहा है. 

गिरने के बाद फिर चलने लगा ये स्‍टॉक
30 सितंबर को यह शेयर 174 रुपये के भाव पर पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिली. वहां से 30 फीसदी गिरकर यह शेयर 118 रुपये के भाव पर पहुंच गया, लेकिन अब इस शेयर में फिर से तेजी जारी है और अब ये 130 रुपये के भाव पर पहुंच गया है. शुक्रवार को इसके शेयर की कीमत 0.08 फीसदी गिरकर ₹130 पर थी. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »