Mutibagger Stock Return: दो साल से टूट रहा... अब 73% चढ़ेगा ये शेयर, एक्सपर्ट बोले- खरीद डालो

Energy Stock Buy Rating: सुजलॉन एनर्जी का शेयर फोकस में है, बीते दो सालों से बिकवाली का दबाव झेल रहे इस शेयर को लेकर ब्रोकरेज बड़ा अनुमान जाहिर कर रहे हैं और निवेशकों को खरीदारी की सलाह दे रहे हैं.

Advertisement
एनर्जी स्टॉक को लेकर ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेट. (Photo: ITG) एनर्जी स्टॉक को लेकर ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेट. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:48 AM IST

क्या आपके पोर्टफोलियो में एनर्जी सेक्टर की कंपनी सुजलॉन का शेयर है? अगर हां, तो फिर ये खबर आपके लिए खास है. दरअसल, करीब दो साल से सोया पड़ा ये शेयर अब रफ्तार पकड़ने लगा है और इसमें तेज उछाल आने का अनुमान है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन 2 सालों में लगभग 46 फीसदी टूट चुका Suzlon Stock अब 73 फीसदी चढ़कर निवेशकों को मालामाल कर सकता है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की ओर से निवेशकों को इस शेयर को खरीदने की सलाह दी गई है. 

Advertisement

दो सालों की खराब परफॉर्मेंस पर ब्रेक 
पिछले दो सालों से सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड का शेयर बिकवाली के निशाने पर है. इस दौरान शेयरों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है और निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है. इस मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stock) की कीमत में बीते तीन महीनों में ही करीब 31% की गिरावट आई है और बीते सप्ताह 8 अक्टूबर को Suzlon Share Price गिरकर 36.30 रुपये के अपने 52-सप्ताह के नए लो-लेवल पर आ गया था. 

गिरते शेयर पर ब्रोकरेज क्यों बुलिश? 
भले ही Suzlon Share लगातार फिसलकर निवेशकों को नुकसान कराता हुआ नजर आया है, लेकिन अब इसमें तेजी फिर से शुरू होती दिख रही है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को ये एनर्जी स्टॉक करीब 5 फीसदी की तेजी लेकर 39.31 रुपये के लेवल पर पहुंच गया और इसका मार्केट कैप भी बढ़कर 53,700 करोड़ रुपये हो गया. 

Advertisement

ब्रोकरेज फर्म MOFSL इस स्टॉक को लेकर बुलिश हैं, एक्सपर्ट का कहना है कि आकर्षक मूल्यांकन और बेहतर होती आय स्पष्टता इसके पीछे बड़ी वजह है. रिपोर्ट की मानें, तो आमतौर पर दूसरी छमाही वार्षिक EBITDA का 60-65% योगदान देती है, FY27 की दूसरी छमाही में आय की गति में सुधार होने की उम्मीद है. अनुमान ये है कि पहली छमाही में अनुमानित 1.2 GW की तुलना में दूसरी छमाही में उत्पादन बढ़कर 2.1 GW हो जाएगा.

इसके अलावा मजबूत ऑर्डर बुक से कंपनी की इनकम में वृद्धि को समर्थन मिलता है. एक्सपर्ट ने कहा कि सुजलॉन के मौजूदा ऑर्डर पाइपलाइन FY28 की तीसरी तिमाही तक अनुमानित डिलीवरी शेड्यूल के लिए पूर्ण स्पष्टता दर्शा रहे हैं और कंपनी द्वारा इस दौरान 22% CAGR के साथ EBITDA हासिल करने की उम्मीद है. एमओएफएसएल ने कहा है कि कंपनी की भारत में पवन ऊर्जा परियोजनाएं नए उच्च स्तर पर पहुंच जाएंगी.

शेयर प्राइस में आएगा 73% का उछाल! 
ब्रोकरेज फर्म MOFSL ने सुजलॉन एनर्जी को 65 रुपये का नया टारगेट प्राइस दिया है, जो इसके वर्तमान प्राइस से करीब 73 फीसदी अपसाइड है. इसके साथ ही 'Buy Rating' देते हुए एक्सपर्ट्स ने शेयर बाजार निवेशकों को Suzlon Stock खरीदकर अपने पोर्टफोलियो में शामिल करने की सलाह दी है. ब्रोकरेज का ये नया टारगेट बेहतर आय अनुमान, मजबूत ऑर्डर बुक और पवन ऊर्जा क्षमता वृद्धि के अनुकूल दृष्टिकोण से समर्थित है. 

Advertisement

5 साल में 6 गुना किया निवेशकों का पैसा
सुजलॉन एनर्जी नवीकरणीय ऊर्जा समाधान प्रोवाइडर कंपनी है. यह पवन टर्बाइनों का प्रोडक्शन करती है, सोलर एनर्जी समाधानों की एक विस्तृत रेंज पेश करती है, जिनमें सौर विकिरण मूल्यांकन, भूमि अधिग्रहण और अनुमोदन, बुनियादी ढांचा और विद्युत निकासी, आपूर्ति श्रृंखला, स्थापना और चालू करने के साथ ही लाइफ साइकल एसेट मैनेजमेंट शामिल हैं. 

बीते पांच साल में शेयर की परफॉर्मेंस पर नजर डालें, तो ये अपने निवेशकों के लिए मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stock) साबित हुआ है. 14 अक्टूबर 2021 को एक शेयर की कीमत 6.47 रुपये थी, जो फिलहाल 40 रुपये के करीब आ गई है और इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो निवेशकों को 508 फीसदी से ज्यादा का मल्टीबैगर रिटर्न मिला है. यानी निवेशकों का पैसा पांच साल में छह गुना हो गया है. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »