Stock Market Crash Signal: शेयर बाजार में तबाही के संकेत, जापान-कोरिया में कोहराम, Gift Nifty में भूचाल

Stock Market Crash Signal: जापान, कोरिया से ब्रिटेन तक शेयर बाजारों में हाहाकार मचा हुआ है, तो वहीं गिफ्ट निफ्टी में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट भारतीय शेयर बाजार में भगदड़ के संकेत दे रही है.

Advertisement
विदेशों से भारतीय शेयर बाजार के लिए निगेटिव संकेत. (Photo: Reuters) विदेशों से भारतीय शेयर बाजार के लिए निगेटिव संकेत. (Photo: Reuters)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:33 AM IST

शेयर बाजार में बीते कारोबारी दिन बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला था और तेज शुरुआत के बाद अचानक सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स बड़ी गिरावट लेकर क्लोज हुए थे. मंगलवार को भी शेयर बाजार में तबाही के संकेत (Stock Market Crash Signal) विदेशों से मिल रहे हैं. जापान से साउथ कोरिया तक तमाम एशियाई शेयर बाजारों में कोहराम मचा हुआ है, तो वहीं भारतीय बाजार के लिए प्रमुख संकेतक माना जाने वाला गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) भी 200 अंक की बड़ी गिरावट के साथ ट्रेड करता नजर आया. 

Advertisement

बिखर गए एशियाई बाजार 
अमेरिकी शेयर बाजार (US Stock Market) में जहां बीते कारोबारी दिन उथल-पुथल देखने को मिली थी, Dow Futures 232 अंक, S&P 35 अंक गिरकर क्लोज हुआ. तो वहीं मंगलवार को खुलने के साथ ही ज्यादातर एशियाई बाजार धराशायी हो गए. खबर लिखे जाने तक जापान का निक्केई (Japan Nikkei Crash) करीब 1200 अंक फिसलकर ट्रेड कर रहा था, तो वहीं साउथ कोरिया का कोस्पी (KOSPI) भी 2.70 फीसदी या 240 अंक गिरकर कारोबार कर रहा था. ब्रिटेन का FTSE-100 इंडेक्स करीब 100 अंक फिसला, तो वहीं CAC-DAX दोनों इंडेक्स रेड जोन में दिखाई दिए. 

निवेशकों को डरा रहा गिफ्ट निफ्टी
भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का संकेत देने वाला गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) डरा रहा है. शुरुआती कारोबार के दौरान ही ये 200 अंक से ज्यादा फिसलकर कारोबार करता हुआ नजर आया. इससे सेंसेक्स-निफ्टी में भगदड़ मचने के सिग्नल मिल रहे हैं. अपने पिछले बंद 23441 की तुलना में 23400 के लेवल पर ओपन होने के बाद अचानक ये फिसलता चला गया और 23,230 तक टूट गया.  

Advertisement

कल ऐसे बदली थी बाजार की चाल
भारतीय शेयर बाजार के लिए विदेशों से मिल रहे निगेटिव संकेतों के बीच बता दें कि बीते कारोबारी दिन सोमवार को भी शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी की चाल अचानक बदल गई थी. BSE Sensex पिछले शुक्रवार के अपने बंद 74,775 की तुलना में तेज उछाल के साथ खुला था और झटके में 75,367 के लेवल पर जा पहुंचा था, लेकिन फिर इसकी चाल बदली और ये मार्केट बंद होने पर 508 अंक की तगड़ी गिरावट लेकर 74,267 के लेवल पर क्लोज हुआ. 

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स (NSE Nifty) ने भी पिछले बंद 23,547 के स्तर से उछलकर ओपनिंग की और देखते ही देखते 23,733 के लेवल पर जा पहुंचा. लेकिन सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर ये भी फिसला और अंत तक फिसलता ही चला गया. ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स 165 अंक की गिरावट के साथ 23,382 के स्तर पर क्लोज हुआ. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »