शेयर बाजार में फिर बहार, सेंसेक्स-निफ्टी नई ऐतिहासिक ऊंचाई पर 

बाॅम्बे स्टाॅक एक्सचेंज का सेंसेक्स 101 अंकों की तेजी के साथ 46,060.32 पर खुला. कारोबार के दौरान सेंसेक्स बढ़ते हुए 350 अंकों की तेजी के साथ 46,309.63 और निफ्टी बढ़ते हुए 13,579.35  तक पहुंच गया. 

Advertisement
शेयर बाजार में बहार शेयर बाजार में बहार

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 11 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 4:24 PM IST
  • सेंसेक्स और निफ्टी रिकाॅर्ड लेवल पर खुले
  • बाजार ने नई ऐतिहासिक ऊंचाई हासिल की
  • पाॅजिटिव अंतरराष्ट्रीय संकेतों का असर

हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शेयर बाजार में बहार लौट आया है. सुबह हरे निशान में खुले बीएसई सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 46,309.63 की ऐतिहासिक ऊंचाई हासिल की. बाद में शेयर बाजार की बढ़त कम हो गयी लेकिन कारोबार के अंत में सेंसेक्स 139.13 अंकों की तेजी के साथ 46,099.01 पर बंद हुआ.

इसी तरह एनएसई निफ्टी ने आज 13,579.35 की रिकाॅर्ड ऊंचाई हासिल की. कारोबार के अंत में निफ्टी 35.55 अंकों की बढ़त के साथ 13,513.85  पर बंद हुआ. निफ्टी 34 अंकों की तेजी के साथ 13,512.30 पर खुला था. 

Advertisement

सभी सेक्टर हरे निशान में 

एनर्जी, मेटल, पीएसयू बैंक स्टाॅक में 1-1 फीसदी की बढ़त देखी गयी. फार्मा, आईटी और Auto शेयरों में बिकवाली देखी गयी. बीएसई मिडकैप और स्माॅलकैप सूचकांक हरे निशान में रहे. 

गायत्री प्रोजेक्ट्स में अपर सर्किट 

गायत्री प्रोजेक्ट्स के शेयरों में 5 फीसदी की अपर सर्किट लगानी पड़ी है. असल में कंपनी को कई सरकारी प्रोजेक्ट में ऑर्डर मिले हैं, इसकी वजह से इसके शेयर चढ़ गये. 

इसे देखें: आजतक LIVE TV 
 

सेंसेक्स का हाल 

Sensex

रुपया सपाट खुला

शुक्रवार को रुपया सपाट खुला है. डाॅलर के मुकाबले रुपया 73.66 पर खुला है. गुरुवार को रुपया 73.66 पर ही बंद हुआ था. 

कल आयी थी गिरावट 

शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट का दौर रहा. बाॅम्बे स्टाॅक एक्सचेंज का सेंसेक्स 104 अंकों की गिरावट के साथ 45,999 पर खुला, जबकि नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का निफ्टी 41 अंकों की गिरावट के साथ 13,488 पर खुला.

Advertisement

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 143.62 अंकों की गिरावट के साथ 45,959,88 पर बंद हुआ. इसी तरह निफ्टी 50.80 अंकों की गिरावट के साथ 13,478 पर बंद हुआ. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »