बजट के बाद अब महंगाई का झटका, LPG सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े

गुरुवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है. बजट में पेट्रोल और डीजल पर कृष‍ि इन्फ्रा सेस लगा दिया गया है, लेकिन सरकार का कहना है कि इसका आम उपभोक्ता पर असर नहीं होगा. इसी तरह एलपीजी सिलिंडर के दाम 25 रुपये बढ़ गए हैं. 

Advertisement
ईंधन के दाम बढ़े (फाइल फोटो) ईंधन के दाम बढ़े (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 04 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 11:47 AM IST
  • बजट के बाद अब महंगाई का झटका
  • पेट्रोल-डीजल के दाम आज बढ़े
  • LPG सिलिंडर के दाम भी बढ़ाए गए

कई दिनों तक शांति रहने के बाद गुरुवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है. दिल्ली में पेट्रोल 86.65 रुपये लीटर हो गया है. इसी तरह एलपीजी सिलिंडर के दाम 25 रुपये बढ़ गए हैं. 

गौरतलब है कि बजट में पेट्रोल और डीजल पर कृष‍ि इन्फ्रा सेस लगा दिया गया है, लेकिन सरकार का कहना है कि इसका आम उपभोक्ता पर असर नहीं होगा. 

Advertisement

कितना हुआ सिलिंडर का दाम 

इंडियन ऑयल के मुताबिक उपभोक्ताओं को 14 किलोग्राम वाले नॉन सब्सिडी घरेलू गैस सिलिंडर के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंंगे. एलपीजी सिलिंडर के दाम 25 रुपये बढ़ गए हैं. इसके लिए दिल्ली में 719 रुपये प्रति सिलिंडर, कोलकाता में 745.50 रुपये प्रति सिलिंडर, मुंबई में 710 और चेन्नई में 735 रुपये प्रति सिलिंडर देना होगा. 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल लगातार मजबूत हो रहा है, हालांकि भारतीय बॉस्केट के लिए जो कच्चा तेल आता है उस पर अंतरराष्ट्रीय रेट का असर 20-25 दिन बाद दिखता है.

इसे देखें: आजतक LIVE TV 

ये हैं प्रमुख शहरों के रेट 

दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल जहां 86.65 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया, तो डीजल 76.83 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. इसी तरह मुंबई में पेट्रोल 93.20 रुपये और डीजल  83.67 रुपये लीटर, चेन्नै में 89.13 पेट्रोल रुपये और डीजल  82.04 रुपये प्रति लीटर तथा कोलकाता में पेट्रोल 88.01 रुपये और डीजल 80.41 रुपये लीटर हो गया है. नोएडा में पेट्रोल 85.91 रुपये और डीजल 77.24 रुपये लीटर हो गया है. 

Advertisement

गौरतलब है कि नए साल में पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल की है. इससे महंगाई बढ़ने के आसार दिख रहे हैं. खासकर डीजल के दाम बढ़ने का असर कई सेक्टर पर होता है. इससे किसानों की सिंचाई लागत बढ़ जाती है और माल भाड़ा महंगा हो जाता है. माल भाड़ा महंगा होने से हर तरह की वस्तुओं में महंगाई की आशंका बढ़ जाती है. 

गौरतलब है कि वर्ष 2021-22 के बजट में पेट्रोल पर ढाई रुपये प्रति लीटर और डीजल पर चार रुपये प्रति लीटर कृषि सेस लगाने का निर्णय लिया गया है. हालांकि, इस सेस का उपभोक्‍ताओं को अतिरिक्‍त बोझ नहीं पड़ेगा. वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कृषि सेस को बढ़ाने के साथ ही बेसिक एक्‍साइज ड्यूटी और एडिशनल एक्‍साइज ड्यूटी के रेट को कम कर दिया गया है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »