तेल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन राहत, आज नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम 

रविवार को दाम में बढ़त से लोगों को राहत मिली और सोमवार को भी दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया.  इसके पहले लगातार 12 दिन देश में ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ती गईं, जिससे लोग काफी परेशान हो गए.

Advertisement
आज नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम आज नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 22 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 7:40 AM IST
  • आज नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
  • लगातार दूसरे दिन नहीं बढ़ाए गए दाम
  • इसके पहले 12 दिन तक बढ़ी थी कीमत

पेट्रोल डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन आज राहत है. शनिवार को लगातार 12वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई थी. हालांकि रविवार को इस बढ़त से लोगों को राहत मिली और आज यानी सोमवार को भी दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया.  

गौरतलब है कि इसके पहले लगातार 12 दिन देश में ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ती गईं, जिससे लोग काफी परेशान हो गए. कई शहरों में पेट्रोल का दाम 100 रुपये लीटर को पार कर गया. 12 दिन में राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 3.64 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है. जबकि डीजल के दाम 4.18 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुके हैं.

Advertisement

ये हैं प्रमुख शहरों के रेट 

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 90.58 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल का दाम 80.97 रुपये प्रति लीटर है. इसी तरह मुंबई में पेट्रोल 97.00 रुपये और डीजल 88.06 रुपये लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 91.78 और डीजल  84.56 रुपये लीटर तथा चेन्नई में पेट्रोल 92.59 रुपये और डीजल 85.98 रुपये लीटर है.
 
देश के कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये के पार हो गया है. दिल्ली में भी शुक्रवार का पेट्रोल 90 रुपये के पार हो गया है. डीजल की कीमतें भी कई शहरों में रिकॉर्ड पर चल रही हैं. ऐसे में एक बार फिर यह सवाल उठने लगे हैं कि आख‍िर सरकार टैक्स में कटौती कर रेट पर अंकुश क्यों नहीं लगा पा रही. 

भारी टैक्स  

पेट्रोल और डीजल की आज जो रिकॉर्ड कीमतें चल रही हैं, उसकी सबसे बड़ी वजह यही है कि इन पर टैक्स बहुत ज्यादा है. 

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर पिछली सरकारों ने कच्चे तेल पर देश की निर्भरता को कम किया होता, तो देश को महंगे तेल का बोझ नहीं सहन करना पड़ता. इससे ऐसा लग रहा है कि सरकार अभी टैक्सेज में कटौती करने के मूड में नहीं है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »