पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर भारी बढ़त, दिल्ली में 87 रुपये के पार हुआ पेट्रोल

पेट्रोल-डीजल के दाम में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़त की गई है.दिल्ली में पेट्रोल रिकॉर्ड 87.30 रुपये लीटर हो गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल भी काफी मजबूत हुआ है. लंदन का ब्रेंट क्रूड 60 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है.

Advertisement
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े (फाइल फोटो) पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 09 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 8:01 AM IST
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में आज फिर बढ़त
  • दिल्ली में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पेट्रोल
  • दोनों ईंधन में 35 पैसे लीटर की बढ़त

तीन दिन शांति के बाद मंगलवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर भारी बढ़त कर दी है. पेट्रोल-डीजल के दाम में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़त की गई है. दिल्ली में पेट्रोल रिकॉर्ड 87.30 रुपये लीटर हो गया है. 

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल भी काफी मजबूत हुआ है. लंदन का ब्रेंट क्रूड 60 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है. हालांकि, भारतीय बॉस्केट के लिए जो कच्चा तेल आता है उस पर रेट में बदलाव का असर 20-25 दिन के बाद दिखता है. 

Advertisement

ये हैं प्रमुख शहरों के रेट 

इस बढ़त के बाद दिल्ली में पेट्रोल 87.30 रुपये और डीजल 77.48 रुपये लीटर हो गया है. इसी तरह मुंबई में पेट्रोल 93.83 रुपये और डीजल 84.36 रुपये लीटर, चेन्नै में पेट्रोल 89.70 रुपये और डीजल 82.66 रुपये लीटर तथा कोलकाता में पेट्रोल 88.63 रुपये और डीजल 81.06 रुपये लीटर हो गया है. नोएडा में पेट्रोल 86.41 रुपये और डीजल 77.90 रुपये लीटर हो गया है. 

इसे देखें: आजतक LIVE TV 

बजट में भी राहत  नहीं 

सरकार पेट्रोल-डीजल पर कोई राहत देने को तैयार नहीं है. उल्टे बजट में पेट्रोल-डीजल पर एग्री इन्फ्रा सेस लगा दिया गया है. हालांकि सरकार ने यह कहा है कि वह एक्साइज घटाकर इस सेस की भरपाई कर देगी और इसका असर उपभोक्ताओं पर नहीं होगा. लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं. 

Advertisement

कई शहरों में तो पेट्रोल 90 रुपये पार हो गया है और ऐसा लगता है क‍ि जल्दी ही सेंचुरी लगा लेगा. करीब 29 रुपये की लागत वाला पेट्रोल इतना महंगा बिक रहा तो इसकी वजह यह है कि करीब 53 रुपये जनता टैक्स के रूप में ही दे रही है.

पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारें वैट लगाती हैं. वहीं, कई जगहों पर ट्रांसपोर्ट और लोकल बॉडी टैक्स की वजह से पेट्रोल की कीमतें और भी ज्यादा बढ़ जाती हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »