Net Avenue Technologies: 16 रुपये वाले इस IPO पर लोग खूब लगा रहे दांव, 54 गुना सब्‍सक्राइब... अभी भी निवेश का मौका!

Stock Market में एक और कंपनी की एंट्री हो रही है. खास बात ये हैं कि इस IPO का प्राइस बैंड 16 रुपये से लेकर 18 रुपये तय किया गया है और इसे दो दिन के दौरान 54 गुना सब्‍सक्राइब किया जा चुका है.

Advertisement
16 रुपये वाले आईपीओ में निवेश का मौका 16 रुपये वाले आईपीओ में निवेश का मौका

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली ,
  • 02 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 3:04 PM IST

शेयर बाजार में इन दिनों IPO का बाजार गर्म है. टाटा टेक से लेकर गांधार ऑयल और अन्‍य कुछ कंपनियों के IPO इस हफ्ते के दौरान आए हैं. अब एक और IPO  शेयर मार्केट (Stock Market) में एंट्री लेने के लिए तैयार है. इस आईपीओ को निवेशकों को जबरदस्‍त रिस्‍पांस मिल रहा है. पिछले दो दिनों के दौरान इस IPO को करीब 54 गुना तक सब्‍सक्राइब किया जा चुका है. वहीं रिटेल इंवेस्‍टर्स द्वारा इसे 89 गुना सब्‍सक्राइब किया गया है. 

Advertisement

नेट एवेन्यू टेक्‍नोलॉजी (Net Avenue Technologies) का IPO सब्‍सक्रिप्‍शन के लिए 30 नवंबर को खुला और 4 दिसंबर को बंद हो जाएगा. यह एक SME सेगमेंट का IPO है, जिसे दो दिनों के दौरान 54.58 गुना बुक किया जा चुका है. Chittorgarh.com  डाटा के मुताबिक, एक दिसंबर तक रिटेल सेगमेंट में 89.06 गुना, क्‍वालिफाइड इंस्‍टीट्यूशनल बायर (QIB) की ओर से इसे 0.41 गुना और 46.17 गुना नॉन इंस्टिट्यूशन निवेशकों की ओर से किया गया है. 

पहले ही दिन 14 गुना सब्‍सक्राइब 
पब्लिक इश्‍यू के जरिए इस आईपीओ में 37,92,000 बोली की तुलना में 20,69,84,000  आवेदन मिला है. बोली के पहले दिन SME के इस IPO को 14 गुना से ज्‍यादा सब्‍सक्राइब किया गया था, जिसमें रिटेल निवेशकों की ओर से 23.37  गुना और NII की ओर से 10.74 गुना सब्‍सक्राइब किया गया था. 

Advertisement

सिर्फ 16 रुपये का प्राइस बैंड 
नेट एवेन्यू टेक्नोलॉजीज IPO 5,696,000 इक्विटी शेयरों का पब्लिक इश्‍यू है. यह इश्यू खुदरा निवेशकों को 1,896,000 शेयर, योग्य संस्थागत खरीदारों को 1,080,000 शेयर और गैर-संस्थागत निवेशकों को 816,000 शेयर दे रहा है. आईपीओ का प्राइस बैंड 1 रुपये प्रति शेयर के फेस वैल्‍यू पर 16 रुपये से 18 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. इश्‍यू का कुल साइज 5,696,000 शेयर का 10.25 करोड़ रुपये तक का है. इस IPO का 50 फीसदी हिस्‍सा QIB के लिए रिजर्व है. वहीं 30 फीसदी हिस्‍सा रिटेल निवेशकों के लिए और ऑफर का कम से कम 15 फीसदी हिस्‍सा NII के लिए रखा गया है. 

ग्रे मार्केट में अच्‍छे संकेत 
इस इश्यू ने 29 नवंबर, 2023 को एंकर निवेशकों से लगभग  2.91 करोड़ रुपये जुटाए हैं. कंपनी IPO से मिले पैसों को बाजार में निवेश करेगी और अपने कारोबार को बेहतर बनाने में खर्च करेगी. श्रेनी शेयर्स लिमिटेड नेट एवेन्यू टेक्नोलॉजीज आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इश्यू का रजिस्ट्रार है. इस आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम +7 है, जिसका मतलब है कि ग्रे मार्केट में शेयर अपने 7 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं. इसका मतलब है कि 18 रुपये से यह 38% अधिक है. 

Advertisement

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »