Stock Market Rally: मुकेश अंबानी के शेयर ने मचाया ऐसा गदर, स्टॉक मार्केट बमबम, सेंसेक्स 1000 अंक उछला

Stock Market Rally: शेयर बाजार में पैसे लगाने वालों के लिए सप्ताह के पहले दिन शानदार शुरुआत हुई. बीएसई का सेंसेक्स तो खुलने के साथ ही 1000 अंकों की छलांग लगा गया और मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस का शेयर गदर मचाए नजर आया.

Advertisement
मुकेश अंबानी की रिलायंस की दम पर शेयर बाजार बमबम. (Photo: ITG) मुकेश अंबानी की रिलायंस की दम पर शेयर बाजार बमबम. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:21 AM IST

शेयर बाजार सप्ताह के पहले दिन बमबम नजर आ रहा है. बीते हफ्ते के उतार-चढ़ाव के बाद सोमवार को खुलने के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स रॉकेट बने हुए नजर आए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपन होने के साथ ही 1000 अंक चढ़ गया और 75 हजार के लेवल को पार कर गया. तो वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए 200 अंक से ज्यादा की छलांग लगा गया. बाजार की इस तेजी को सबसे ज्यादा सपोर्ट देश की सबसे मूल्यवान कंपनी मुकेश अंबानी की रिलायंस का मिला, जो 4.50% तक उछल गया. 

Advertisement

Sensex-Nifty की तूफानी शुरुआत
सोमवार को शेयर बाजार में आई रैली पर नजर डालें, तो बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले शुक्रवार के बंद 74,459 की तुलना में तेजी लेकर ओपन हुआ और महज कुछ ही मिनटों में ये 1012 अंकों की छलांग लगाकर 75,471 के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आया. 

सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर एनएसई का निफ्टी भी चलता दिखाई दिया. ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले बंद 23,053 के लेवल से उछलकर खुला और फिर एक झटके में 239 अंकों की छलांग लगाकर 23,292 के स्तर पर ट्रेड करने लगा. 

Relinace का शेयर बना रॉकेट
शेयर मार्केट रैली में सबसे बड़ा रोल अरबपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर निभाता हुआ नजर आया. Reliance Share खबर लिखे जाने तक 6.70% की उछाल के साथ 1241 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी के स्टॉक में आए इस उछाल ने बाजार में तेजी की लहर ला दी. RIL Stock में आई इस तेजी के चलते कंपनी का मार्केट कैप 16.77 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा. 

Advertisement

रिलायंस के शेयर में इस तेजी के पीछे कंपनी के FY27 की दूसरी तिमाही के शानदार नतीजों का रोल रहा, जिसके बाद तमाम ब्रोकरेज कंपनियों ने इसे लेकर पॉजिटिव आउटलुक शेयर किया है. जुलाई-सितंबर तिमाही में ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) बिजनेस, डिजिटल सर्विसेज और रिटेल ऑपरेशन्स ग्रोथ के चलते शानदार नतीजे आए. रिलायंस का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 28% बढ़कर 3.62 लाख करोड़ के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया, जबकि EBITDA 24% बढ़कर 62,409 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा. Reliance का नेट प्रॉफिट 34% बढ़कर 29,550 करोड़ रहा. 

इन शेयरों ने भी मचाया गदर
न सिर्फ मुकेश अंबानी की रिलायंस का शेयर धमाल मचाए नजर आया, बल्कि अन्य लार्जकैप कंपनियों के स्टॉक्स ने भी खुलने के साथ ही गदर मचा दिया. इनमें Tata Steel Share (4%), NTPC Share (3.40%), Maruti Share (2.80%), BEL Share (2.40%), Asian Paints Share (2.10%) की उछाल के साथ कारोबार कर रहे थे. 

इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में शामिल Dixon Share (6.50%), Phoenix Ltd Share (3.40%), Glenmark Share (2.80%), Hindustan Petroleum Share (2.60%), Suzlon Share (2.10%) उछलकर कारोबार कर रहे थे. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »