Reliance Skyrocket Rally: रिलायंस ने आज मिनटों में कराई ₹100000Cr की कमाई, एक्सपर्ट बोले- खरीदो, 58% चढ़ेगा

Mukesh Ambani Reliance Share Rally: अरबपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस का शेयर आज गदर मचाए है और ये 7% से ज्यादा का उछला है. इससे निवेशकों ने मिनटों में 1 लाख करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है.

Advertisement
मुकेश अंबानी की रिलायंस की दम पर शेयर बाजार बमबम. (Photo: ITG) मुकेश अंबानी की रिलायंस की दम पर शेयर बाजार बमबम. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:20 AM IST

शेयर बाजार में सोमवार को तूफानी तेजी देखने को मिल रही है और इसकी एक बड़ी वजह देश की सबसे मूल्यवान कंपनी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज है, जिसका शेयर धमाल मचाए हुए है और अपने निवेशकों पर पैसों की बरसात करता हुआ नजर आ रहा है. Reliance Share में 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई और महज कुछ मिनटों में ही Mukesh Ambani की इस कंपनी के शेयरों में पैसे लगाने वाले निवेशकों ने 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली. 

Advertisement

Reliance का शेयर बना रॉकेट 
मुकेश अंबानी का रिलायंस स्टॉक सप्ताह के पहले कारोबारी दिन कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही रॉकेट की रफ्तार से भागता नजर आया. RIL Stock Price का अपडेट देखें, तो ये अंबानी स्टॉक बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मार्केट क्लोज होने पर 1164.90 रुपये पर बंद हुआ था और सोमवार को ये तेज उछाल के साथ 1228 रुपये पर ओपन हुआ. इसके बाद कुछ ही मिनटों के कारोबार के दौरान रिलायंस शेयर 1252 रुपये पर जा पहुंचा. 

निवेशकों ने झटके में कमाए इतने करोड़
अब बात करते हैं रिलायंस शेयर में आई इस तूफानी तेजी के चलते निवेशकों की दौलत में हुए इजाफे के बारे में, तो बता दें कि बीते शुक्रवार को Share Market क्लोजिंग के समय इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन (RIL Market Cap) 15.74 लाख करोड़ रुपये रिकॉर्ड किया गया था, जो सोमवार को खबर लिखे जाने तक 16.97 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया था. यानी महज कुछ देर के शुरुआती कारोबार में ही रिलायंस निवेशकों ने ताबड़तोड़ 1.18 लाख करोड़ रुपये छाप डाले. 

Advertisement

RIL में तेजी के पीछे बड़ी वजह
रिलायंस के शेयर में अचानक आई इस जोरदार तेजी के पीछे की वजह का जिक्र करें, तो पहली कंपनी के FY27 की दूसरी तिमाही के शानदार नतीजे हैं. जुलाई-सितंबर तिमाही में ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) बिजनेस, डिजिटल सर्विसेज और रिटेल ऑपरेशन्स ग्रोथ के चलते शानदार नतीजे आए. रिलायंस का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 28% बढ़कर 3.62 लाख करोड़ के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया, जबकि EBITDA 24% बढ़कर 62,409 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा. Reliance का नेट प्रॉफिट 34% बढ़कर 29,550 करोड़ रहा. 

दूसरी वजह रिलायंस इंडस्ट्रीज के शानदार नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउस का इसे लेकर पॉजिटिव आउटलुक है, जिनकी ओर से रिलायंस शेयर का बाय रेटिंग (Reliance Share Buy Rating) जारी रखी गई है. गोल्डमैन सैश, सिटी, जेफरीज और नोमुरा समेत एक दर्जन ब्रोकरेज अगले 12 महीनों में आरआईएल स्टॉक में अच्छी बढ़त का अनुमान जताया है. गोल्डमैन सैक्स ने RIL के लिए 1,840 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, यानी इसमें 58% की उछाल आ सकती है. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »