LIC Stock Crash: सिर्फ एक खबर... फिर LIC का शेयर देखते ही देखते क्रैश, 9% की गिरावट

LIC Stock Crash Today: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच एलआईसी के शेयर का बुरा हाल नजर आ रहा है और निवेशकों में हड़कंप मचा है. मार्केट ओपन होने के साथ ही LIC Share देखते ही देखते करीब 9 फीसदी फिसल गया.

Advertisement
मंगलवार को एलआईसी के शेयर में खुलते ही बड़ी गिरावट. (Photo: ITG) मंगलवार को एलआईसी के शेयर में खुलते ही बड़ी गिरावट. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:09 AM IST

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी का शेयर मंगलवार को खुलने के साथ ही क्रैश (LIC Share Crash) हो गया. तगड़ी बिकवाली के चलते एलआईसी के शेयर में देखते ही देखते करीब 9 फीसदी की बड़ी गिरावट आ गई. ये क्रैश सिर्फ एक खबर के चलते देखने को मिला है. दरअसल, सरकार की ओर से मौजूदा मार्केट प्राइस से काफी कम कीमत पर एलआईसी हिस्सेदारी बेची (Govt Stake Sell In LIC) जा रही है, जिससे निवेशकों का सेंटीमेंट खराब हुआ है. 

Advertisement

LIC में सरकार बेच रही इतनी हिस्सेदारी
सरकार की हिस्सेदारी बेचने की योजना पर गौर करें, तो एलआईसी में 6.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी है. शुरुआत में OFS के माध्यम से LIC में सरकार 2% हिस्सेदारी बेच रही है और पर्याप्त डिमांड होने पर 4.5% हिस्सेदारी बेचने का विकल् खुला रखा है. सरकार की ओर से एलआईसी के ऑफर फॉर सेल (LIC OFS) के लिए न्यूनतम मूल्य 382 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है और इस हिसाब से देखें, तो सरकार का प्लान हिस्सेदारी बिक्री के जरिए करीब 31,400 करोड़ रुपये जुटाने का है. 

सरकार सस्ते दाम पर बेच रही LIC शेयर
LIC Share Crash के पीछे जो सबसे बड़ा कारण सामने आ रहा है, वो ये है कि OFS के जरिए बेचे जा रहे शेयरों की कीमत सोमवार की मार्केट क्लोजिंग के समय LIC Share Price की तुलना में करीब 11% कम है. बता दें कि 2022 में एलआईसी आईपीओ (LIC IPO) के बाद भी सरकार ने बीमा कंपनी में भारी बहुमत हिस्सेदारी बरकरार रखी है और फिलहाल सरकार के पास LIC में 96.5% स्टेकहोल्डिंग है. जबकि, सार्वजनिक शेयरधारकों के पास सिर्फ 3.5% हिस्सा है. 

Advertisement

एलआईसी को मई 2027 तक अपनी न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता को बढ़ाकर 10% करने का समय दिया गया है. ऐसे में सरकार OFS में पूरे 6.5% विकल्प का यूज करती है, तो LIC की ये जरूरत पूरी हो जाएगी. 

आज खुलते ही तगड़ी गिरावट 
बीते कारोबारी दिन सोमवार को LIC Share 424.40 रुपये पर क्लोज हुआ था और मंगलवार को कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही ये फिसलकर 392 रुपये के लेवल पर ओपन हुआ और अगले ही पल 390 रुपये तक फिसल गया. एलआईसी शेयर में आई इस गिरावट का सीधा असर कंपनी की मार्केट वैल्यू (LIC Market Value) पर भी देखने को मिला औऱ ये कम होकर 5.03 लाख करोड़ रुपये रह गई. 

गौरतलब है कि LIC OFS नॉन-रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए मंगलवार 4 अगस्त से खुल गया है. जबकि रिटेल निवेशकों के लिए ये बुधवार को ओपन होगा. यहां बता दें कि जब कोई बड़ा शेयरधारक OFS के माध्यम से शेयरों को काफी छूट पर पेश करता है, तो बाजार मूल्य पर आमतौर पर दबाव पड़ता है, क्योंकि निवेशकों के पास ओपन मार्केट  में काफी अधिक कीमत पर स्टॉक खरीदने के लिए बहुत कम प्रोत्साहन होता है. यही एलआईसी शेयर पर भी देखने को मिला है और ये स्टॉक क्रैश हो गया है. 

Advertisement

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »