सोने का भाव गिरा, चांदी 4400 रुपये सस्ती, जानें आज क्या है Gold-Silver का रेट

Gold-Silver Prices Today: भारतीय सर्राफा बाजार में 16 जून को सोना और चांदी सस्ता हुआ है. ibjarates पर मंगलवार सुबह जारी कीमतों के मुताबिक, 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने का रेट अब 137486 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो बीते दिन शाम के समय 137992 था. वहीं, चांदी की कीमत अब 2 लाख 48 हजार रुपये से नीचे है, जो बीते दिन 2 लाख 51 हजार के पार थी. आइए जानें आज क्या है सोना और चांदी का रेट.

Advertisement
Gold-Silver Prices Today 16 June 2026: 24 कैरेट सोना 1 लाख 50 हजार के पार Gold-Silver Prices Today 16 June 2026: 24 कैरेट सोना 1 लाख 50 हजार के पार

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:45 PM IST

सोना-चांदी की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव जारी है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, भारतीय सर्राफा बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 16 जून 2026 को सोना-चांदी सस्ता हुआ है. ताजा कीमतों की बात करें तो 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक ही है. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी गिरावट के साथ अब 247067 रुपये किलो तक आ गई है.

Advertisement

Gold Rate Today: आज 22-24 कैरेट सोने का रेट क्या है?

ibjarates.com पर 16 जून को सुबह जारी किए गए रेट्स के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 149493 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 137486 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 

कितने रुपये सस्ता हुआ 22-24 कैरेट सोना?

  शुद्धता सोमवार शाम का भाव मंगलवार सुबह का भाव रेट में कितना बदलाव
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999   (24 कैरेट) 150646 150094  552 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995   (23 कैरेट) 150043 149493  550 रुपये सस्ता 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  (22 कैरेट)  137992 137486  506 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750   (18 कैरेट) 112985 112571  414 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585    (14 कैरेट) 88128 87805  323 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      251488

247067

Advertisement
4421 रुपये सस्ती

बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं. केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं.

ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम जारी गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं. 

बीते कारोबारी दिन यानी 15 जून को क्या था 22-24 कैरेट सोने का रेट?

24 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट- 150169
  • शाम का रेट-  150646

22 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट- 137555
  • शाम का रेट-  137992
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »