सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, सस्ता हुआ 22-24 कैरेट गोल्ड, जानें आज का रेट

Gold-Silver Price Today 15 May 2026: इस कारोबारी हफ्ते में लगातार तीन दिन बढ़ोतरी के बाद आज सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है. चांदी करीब 20 हजार रुपये सस्ती हुई है जबकि सोने के रेट में 3 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है. आइए जानते हैं हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज (शुक्रवार) गोल्ड-सिल्वर का रेट क्या है.

Advertisement
24 कैरेट सोने की कीमत अभी भी 1 लाख 58 हजार के पार (फाइल फोटो- ITG) 24 कैरेट सोने की कीमत अभी भी 1 लाख 58 हजार के पार (फाइल फोटो- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:52 PM IST

भारतीय सर्राफा बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज (शुक्रवार) फिर सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर 15 मई 2026 को सुबह जारी रेट्स के मुताबिक, इस कारोबारी हफ्ते में लगातार 3 दिन बढ़ोतरी के बाद आज सोना-चांदी सस्ता हुआ है.

ताजा कीमतों की बात करें तो 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 58 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है. जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 1 लाख 44 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी का रेट भारी गिरावट के साथ अब 2 लाख 67 हजार रुपये किलो है, जो बीते दिन शाम के समय 2 लाख 87 हजार के पार था. ऐसे में बीते दिन शाम की तुलना में चांदी करीब 20 हजार रुपये सस्ती हुई है.

Advertisement

Gold Rate Today 15 May 2026: आज 22-24 कैरेट सोने का रेट क्या है?

ibjarates.com पर 15 मई  2026 को सुबह जारी किए गए रेट्स के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 157526 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 144874 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 

कितने रुपये सस्ता हुआ सोना और चांदी?

  शुद्धता गुरुवार शाम का रेट शुक्रवार सुबह का रेट कितना सस्ता हुआ
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999   (24 कैरेट)  161159  158159  3000 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995   (23 कैरेट)  160514  157526  2988 रुपये सस्ता 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  (22 कैरेट)   147622  144874  2748 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750   (18 कैरेट)  120869  118619  2250 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585    (14 कैरेट)   94278  92523  1755 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999       287193

 267500

Advertisement
19693 रुपये सस्ती

बीते कारोबारी दिन यानी 14 मई को था सोने का रेट?

24 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट-  161349
  • शाम का रेट-   161159

22 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट-  147796
  • शाम का रेट-   147622

ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम जारी गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं. बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं. केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement