1754Cr का ऑर्डर और रॉकेट बना स्‍टॉक, हर्ष गोयनका की है कंपनी!

हर्ष गोयनका की कंपनी को एक बड़ा ऑर्डर मिला है, जिसके बाद कंपनी के शेयर में शानदार तेजी देखी गई है. यह कंपनी ग्‍लोबल स्‍तर पर इंफ्रा, इंजीनियरिंग और रिन्‍यूवेबल सेक्‍टर में काम करती है.

Advertisement
ऑर्डर मिलते ही रॉकेट बना स्‍टॉक. (Photo: Representative/ITG) ऑर्डर मिलते ही रॉकेट बना स्‍टॉक. (Photo: Representative/ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:54 PM IST

ऑर्डर मिलते ही एक शेयर में शानदार तेजी देखने को मिली. मंगलवार को यह शेयर 7 फीसदी से ज्‍यादा चढ़कर 550 रुपये के भाव पर पहुंच गया. हालांकि, मार्केट बंद होने तक यह 1.38 फीसदी चढ़कर 522 रुपये पर क्‍लोज हुआ. इस कंपनी का मार्केट कैप 13,996 करोड़ रुपये हो चुका है. 

यह कंपनी KEC International है, जिसे 1,754 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. आज इसके शेयरों में तेजी के दौरान कुल 4.54 लाख शेयरों का लेनदेन हुआ, जिसकी कुल वैल्‍यू 24.32 करोड़ रुपये थी. इस कंपनी में एक दिन के दौरान यह बड़ी तेजी कई दिनों के बाद आई है. 

Advertisement

पिछले एक महीने में इस शेयर ने करीब 5 फीसदी का रिटर्न दिया है, जबकि छह महीने के दौरान इस शेयर में 30 फीसदी की गिरावट आई है. वहीं इस साल यह शेयर 29 फीसदी टूटा है और एक साल के दौरान इस शेयर में 43 फीसदी की गिरावट आई है. 

कंपनी को क्‍या मिला ऑर्डर? 
ट्रांसफर एंड ड‍िस्‍ट्रीब्‍यूशन:
इस व्यवसाय ने अमेरिका में हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन टावरों की आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण ऑर्डर हासिल किया है. 
केबल और कंडक्टर: इस व्यवसाय को भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अलग-अलग ऑर्डर मिले हैं. 

कंपनी के सीईओ ने क्‍या कहा? 
केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड के एमडी और सीईओ विमल केजरीवाल ने कहा कि हमें नए ऑर्डर मिलने से बेहद खुशी है. खासकर टावर सप्लाई कारोबार में... अमेरिका के कस्‍टमर्स से मिले रिपीट ऑर्डर, जिनमें अमेरिका से मिला अब तक का सबसे बड़ा टावर सप्लाई ऑर्डर भी शामिल है, अमेरिकी टावर और निर्माण बाजार में बढ़ती रफ्तार को दिखाता है. ये ऑर्डर ग्‍लोबल लेवल पर टावर बिक्री कारोबार को मजबूत करने के हमारे रणनीतिक लक्ष्य को और कंफर्म करते हैं. इन ऑर्डरों के साथ, इस साल अब तक के हमारे कुल ऑर्डर 4,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गए हैं.

Advertisement

क्‍या करती है कंपनी? 
KEC International एक ग्‍लोबल इंफ्रा इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनी है. यह पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन, सिविल इंजीनियरिंग, परिवहन, नवीकरणीय ऊर्जा, तेल और गैस पाइपलाइन और केबल एंड कंडक्टर सेक्‍टर में काम करती है. इसकी उपस्थिति 110 से अधिक देशों में है, जिसमें ईपीसी, टावर और केबल की आपूर्ति शामिल है. यह आरपीजी समूह की प्रमुख कंपनी है. यह कंपनी दिग्‍गज उद्योगपति हर्ष गोयनका की है. 

(नोट- क‍िसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »