Adani Port Target: होर्मुज की नो टेंशन... अडानी के शेयर पर ब्रोकरेज को भरोसा, बोले- ₹1820 तक जाएगा, खरीदें

Adani Port Buy Rating: अडानी पोर्ट शेयर को लेकर ब्रोकरेज का भरोसा कायम है और मिडिल ईस्ट युद्ध (Middle East War) के बावजूद इस अडानी स्टॉक को तगड़ा टारगेट दिया है.

Advertisement
होर्मुज टेंशन के बीच भी अडानी के शेयर को खरीदने की सलाह. (Photo: AFP) होर्मुज टेंशन के बीच भी अडानी के शेयर को खरीदने की सलाह. (Photo: AFP)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:56 PM IST

मिडिल ईस्ट युद्ध के चलते होर्मुज टेंशन बरकरार है और इसके कारण दुनिया के तमाम देशों में तेल-गैस का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है. Hormuz Tension के बीच जहां पोर्ट सेक्टर तमाम बड़ी कंपनियों और उनके निवेशकों की चिंता बढ़ी है, तो वहीं अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पोर्ट को लेकर एक्सपर्ट बुलिश नजर आ रहे हैं. इस Adani Stock पर भरोसा जताते हुए ब्रोकेरज ने इसके टारगेट प्राइस में जोरदार इजाफा किया है और इसके साथ ही निवेशकों को इसे खरीदने की सलाह भी दी है. 

Advertisement

शेयर में आएगी 39% की तेजी!
घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट पोर्ट संचालक कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन का शेयर, ईरान युद्ध और होर्मुज बंद होने से प्रभावित अन्य वैश्विक संचालकों में काफी अच्छी स्थिति में हैं. ब्रोकरेज ने Adani Ports Share में 39% तेजी आने का अनुमान जाहिर किया है और इसे 1820 रुपये का नया टागरेट प्राइस दिया है. बता दें कि बीते कारोबारी दिन सोमवार को ये अडानी स्टॉक बीएसई पर 1313 रुपये पर क्लोज हुआ था. 

टारगेट बढ़ाकर दी 'Buy Rating'
न सिर्फ ब्रोकरेज फर्म ने अडानी पोर्ट के शेयर को नया टारगेट प्राइस दिया है, बल्कि इसे बाय रेटिंग देते हुए निवेशकों को खरीदारी की सलाह भी दी है. रिपोर्ट में इसके पीछे के कारण भी बताए गए हैं और कहा गया है कि होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से पैदा हुए ग्लोबल संकट को लेकर अदानी पोर्ट्स पर असर अन्य की तुलना में काफी कम है, क्योंकि इसकी लिक्विड माल की कुल मात्रा 10% से भी कम है.

Advertisement

आंकड़े पेश करते हुए कहा गया है कि कच्चे तेल की ढुलाई FY2025 में 6% थी, जो घटकर 5% हो गई, जबकि गैस की मात्रा 2% के साथ कुल माल का एक छोटा हिस्सा रही. इसके चलते MOSL ने कहा है कि अडानी पोर्ट पर युद्ध की ग्लोबल टेंशन का सीमित असर रहेगा. 

ईरान युद्ध के बीच शेयर में उतार-चढ़ाव
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध से बढ़ी मिडिल ईस्ट टेंशन की शुरुआत से अब तक अडानी पोर्ट शेयर में काफी उतार-चढ़ाव आया है. इस युद्ध के कारण शेयर बाजार क्रैश (Stock Market Crash) होने से इसमें 11.32% की गिरावट दर्ज की गई है.

इस गिरावट के बीच कंपनी की मार्केट वैल्यू भी कम होकर 3.02 लाख करोड़ रुपये पर आ गई. ब्रोकरेज का कहना है कि Adani Ports का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 37.7 पर है, जो यह सिग्नल देता है कि ये न तो ओवरसोल्ड है और न ही ओवरबॉट जोन में कारोबार कर रहा है.

तिमाही नतीजे जोरदार  
अरबपति गौतम अडानी (Gautam Adani) की इस कंपनी की कमाई के बारे में बात करें, तो तीसरी तिमाही में अडानी पोर्ट का नेट प्रॉफिट बीते साल की समान अवधि के 2,520 करोड़ रुपये की तुलना में 21% बढ़कर 3,054 करोड़ रुपये रहा था. ऑपरेशनल रेवेन्यू को देखें, तो दिसंबर 2025 की तिमाही में 22% बढ़कर ये 9,705 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 7,964 करोड़ रुपये था.

Advertisement

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement