Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

Gold-Silver Price Fall: आज सुबह-सुबह चांदी हो गई 7000 रुपये सस्ती, सोने में भी बड़ी गिरावट

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:03 AM IST
  • 1/7

सोना और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई है. मल्‍टी कमोडिटी मार्केट में चांदी सुबह मार्केट ओपेन होते ही 7000 रुपये टूट गई. वहीं सोने के भाव में भी बड़ी गिरावट आई है. यह गिरावट ऐसे समय में आई है, जब इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी के भाव गिर रहे हैं और ग्‍लोबल अनिश्चितता बनी हुई है. 

  • 2/7

मंगलवार को एमसीएक्‍स पर 10 ग्राम सोने की कीमत 1600 रुपये या 1 फीसदी से ज्‍यादा टूटकर 1,46,528 रुपये पर आ गई थी. हालांकि बाद में इसमें थोड़ी रीकवरी देखने को मिला, जो 1250 रुपये टूटकर कारोबार कर रहा था. 
 

  • 3/7

वहीं चांदी के भाव में भारी गिरावट आई, जो 7000 रुपये प्रति किलो गिर गया. एमसीएक्‍स पर फ्यूचर सिल्‍वर प्राइस 7000 रुपये या 3 फीसदी से ज्‍यादा टूटकर 2,27,125 रुपये पर थी. हालांकि इसमें भी थोड़ी रिकवरी देखने को मिली, जो करीब 6000 रुपये गिरकर कारोबार कर रही थी. 

Advertisement
  • 4/7

क्‍यों आई सोने-चांदी में गिरावट 
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के कई वजह सामने आए हैं. इसमें मजबूत अमेरिकी डॉलर, बढ़ते अमेरिकी बॉन्ड यील्ड, और मुनाफावसूली शामिल है. इसके अलावा, अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्‍याज दरों में कटौती की उम्‍मीदों के कम होने के कारण भी बुलियन मार्केट में दबाव बढ़ा है.  

  • 5/7

इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी का भाव 
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने-चांदी का भाव तेजी से गिरा है. यहां गोल्‍ड 1.11 फीसदी या 46.45 डॉलर टूटकर 4,156.25 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. वहीं सिल्‍वर 2.645    डॉलर या 4.03%     गिरकर 62.938 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी.

  • 6/7

दिल्‍ली में भी गिरे सोने-चांदी के भाव 
कमोडिटी मार्केट के अलावा, सर्राफा बाजार में भी गिरावट दिखाई दे रही है. दिल्‍ली में Gold ₹1,49,070 है और सिल्‍वर ₹2,50,000 प्रति किलो पर है. आज शेयर बाजार में भी दबाव दिखाई दे रहा है. निफ्टी 20 अंक नीचे और सेंसेक्‍स में 100 अंकों से ज्‍यादा की गिरावट आई है.

Advertisement
  • 7/7

(नोट- किसी भी शेयर या असेट में पैसा निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)  

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement