Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

कम खर्च, 25 साल तक फ्री बिजली... PM सूर्य घर स्‍कीम में सरकार दे रही तगड़ी सब्सिडी!

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:51 AM IST
  • 1/7

अगर आप भी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने के बारे में सोच रहे हैं और यह जानना चाहते हैं कि आपको कितने किलोवाट पर सब्सिडी मिलेगी? तो आइए जानते आपको कितनी सब्सिडी मिलेगी.

  • 2/7

पीएम सूर्य घर योजना के तहत सरकार आम लोगों को अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए बंपर सब्सिडी दे रही है, जिससे हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ मिल सकता है. 

  • 3/7

लेकिन मिडिल क्‍लास फैमिली के मन में सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि कितने किलोवाट (kW) पर कितनी सब्सिडी मिलती है. यह कितने दिनों में मिलता है और सोलर पैनल लगाने में कितना खर्च आता है. 

Advertisement
  • 4/7

बाजार में बिना सब्सिडी के सोलर पैनल लगाने का खर्च 60 हजार से 80 हजार रुपये प्रति किलोवाट आता है, लेकिन PM सूर्य घर योजना के तहत सरकार इस खर्च का 40 फीसदी से 60 फीसदी हिस्‍सा सब्सिडी के रूप में खुद उठाती है.

  • 5/7

1 kW सिस्टम का सोलर पैनल इंस्‍टॉल कराने पर सरकार ₹30,000 तक की सब्सिडी देती है. 2 kW सिस्टम पर ₹60,000 तक की सब्सिडी दिया जाता है. 3 kW या उससे अधिक सिस्टम पर अधिकतम ₹78,000 की सब्सिडी दी जाएगी.  

  • 6/7

वहीं अगर आप यूपी से हैं तो केंद्र के अलावा आपको ₹30,000 की अतिरिक्त राज्य सब्सिडी भी मिलेगी. इस सोलर पैनल की आयु कम से कम 25 साल आंकी गई है. यानी 25 साल तक बिजली बिल को लेकर कोई टेंशन नहीं होगी. 

Advertisement
  • 7/7

अगर आप 3 किलोवॉट का सोलर सिस्‍टम लगवाते हैं तो आपको लगभग 1.80 लाख रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं. इसी तरह, 2 किलोवाट लगवाने में ₹1.1 लाख–₹1.4 लाख और 1 किलोवाट का पैनल लगवाने में ₹60,000–₹80,000 खर्च होंगे.

Advertisement
Advertisement