भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ समय से काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, जिस कारण निवेशकों का पोर्टफोलियो कुछ खास नहीं बढ़ पाया है. कई निवेशकों को तो भारी नुकसान तक का सामना करना पड़ा है. ऐसे में अब ज्यादातर लोगों को SIP ही बेस्ट ऑप्शन दिखाई दे रहा है.
SIP लॉन्गटर्म में एक अच्छी वेल्थ बनाने और रिटायरमेंट या किसी अन्य गोल के लिए आर्थिक मदद जुटाने का एक जरिया माना जाता है. लॉन्गटर्म में एक बड़ा कॉपर्स आम निवेशकों के लिए 1 करोड़ रुपये हो सकता है. लेकिन सबसे बड़ा यह सवाल है कि अगर आपको 1 करोड़ रुपये जुटाना है तो ये कैसे होगा?
1 करोड़ रुपये जुटाने के लिए निवेशकों को हर महीने कितने की एसआईपी करनी होगी और अगर नॉर्मल SIP करते हैं तो आपको कितना समय लगेगा? और अगर स्टेप-अप एसआईपी चुनते हैं तो आपका टारगेट कितना जल्दी पूरा हो सकता है?
कितने की करें SIP?
म्यूचुअल फंड में लंबी अवधि के लिए एवरेज ब्याज 12 फीसदी सालाना रिटर्न एक स्टैंडर्ड माना जाता है. अगर आप 20 साल के लिए SIP कर रहे हैं तो आपको हर महीने 10 हजार रुपये का निवेश करना होगा, फिर आपको 12 फीसदी सालाना रिटर्न के हिसाब से ₹24,00,000 के कुल निवेश पर ₹91,98,574 का फंड तैयार होगा. इसमें रिटर्न से कमाई ₹67,98,574 होगी.
15 साल के लिए कितनी करनी होगी SIP?
अगर 15 साल के लिए एसआईपी करते हैं तो आपको 20 हजार रुपये का मंथली निवेश करना होगा, जिसका मतलब है कि आपके 12 फीसदी रिटर्न के आधार पर कुल ₹36,00,000 के निवेश पर ₹95,18,628 फंड तैयार होगा. इसमें रिटर्न से कमाई ₹59,18,628 होगी.
स्टेपअप एसआईपी से तगड़ा फायदा
अगर आप 10 हजार की एसआईपी करते हैं और हर साल 10 फीसदी की बढोतरी करते हैं तो आपका 1 करोड़ रुपये का फंड 13 साल में ही पूरा हो जाएगा. इसके अलावा, अगर आप 5000 रुपये की छोटी एसआईपी शुरू करते हैं और हर साल 10 फीसदी बढ़ाते हैं तो आपका एक करोड़ रुपये का कॉपर्स सिर्फ 15 साल और कुछ ही महीनों में पूरा हो जाएगा.
(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)