Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

सोने-चांदी के दाम में तूफानी तेजी, US से आई खबर ने किया खेल

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:22 PM IST
  • 1/7

मल्‍टी कमोडिटी मार्केट में सोने-चांदी के भाव में अचानक से तेजी आई है. शुक्रवार को MCX (कमोडिटी बाजार) खुलते ही सोना और चांदी की कीमतें रॉकेट की तरह भागने लगी. यह तेजी अमेरिका से आई एक खबर की वजह से हुआ, जिसके बाद गोल्‍ड-सिल्‍वर में जबरदस्‍त खरीदारी हुई. 

  • 2/7

मल्‍टी कमोडिटी मार्केट में दोपहर 11.40 बजे सोना 5 अगस्‍त फ्यूचर के लिए 1900 रुपये या 1.30% चढ़कर 147649 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. वहीं 4 सितंबर फ्यूचर वाली चांदी 4100 रुपये या 1.76% चढ़कर 2,37,417 रुपये प्रति किलो कारोबार कर रही थी. 

  • 3/7

ग्‍लोबल मार्केट में सोने-चांदी के भाव 
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी के भाव में तेजी देखी जा रही है. गोल्‍ड 1.28 फीसदी चढ़कर 4,178.47 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी 2.80 फीसदी चढ़कर 62.77     डॉलर प्रति औंस पर है. 

Advertisement
  • 4/7

क्‍यों आई ये तेजी? 
इस तेजी की सबसे खास वजह अमेरिकी जॉब डाटा है. उम्‍मीद थी कि अमेरिका में जून महीने के दौरान नौकरियां ज्‍यादा रहेंगी, लेकिन उम्‍मीद से कम लोगों को नौकरी मिली है, जिस कारण डॉलर में कमजोरी आई है.

  • 5/7

नौकरी कम होने का मतलब अमेरिका की अर्थव्‍यवस्‍था तेजी से ग्रो नहीं कर रही है, जिसका असर सीधे डॉलर पर पड़ता है. वहीं डॉलर के कमजोर होने से सोने-चांदी में खरीदारी बढ़ जाती है, जिससे इसकी कीमतों में तेजी आती है. 

  • 6/7

ब्‍याज दर की उम्‍मीदें भी कम
अमेरिकी केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी की उम्‍मीदें की जा रही थी, लेकिन अब जॉब डाटा के कमजोर होने से ये उम्‍मीद भी कम हो गई है. उम्‍मीद है कि अमेरिका ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी नहीं करेगा, जिससे सोने-चांदी की कीमतें बढ़ी हैं.

Advertisement
  • 7/7

(नोट- किसी भी असेट में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement