Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

Bill Gates In India: अमरावती पहुंचे अरबपति बिल गेट्स, ऐसे हुआ जोरदार स्वागत, देखें Photos

अपूर्वा जयचंद्रन
  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:52 AM IST
  • 1/6

दुनिया के सबसे बड़े अरबपतियों की लिस्ट में शामिल माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और गेट्स फाउंडेशन के चेयरमैन बिल गेट्स भारत दौरे पर हैं. सोमवार को वे आंध्र प्रदेश के अमरावती पहुंचे. यहां के गन्नवरम एयरपोर्ट पर नायडू सरकार के मंत्री नारा लोकेश द्वारा फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया. बताया जा रहा है कि Billionaire Bill Gates हैदराबाद में एक कार्यक्रम का हिस्सा लेने के लिए भारत आए हैं और वे नई दिल्ली में आज से शुरू हुए AI India Impact Summit में भी शिरकत कर सकते हैं. 

  • 2/6

एयरपोर्ट पर Bill Gates का जोरदार स्वागत
बिल गेट्स का आंध्र प्रदेश के अमरावती पहुंचने पर एयरपोर्ट पर आंध्र प्रदेश के मंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेता नारा लोकेश ने हवाई अड्डे पर गेट्स का स्वागत किया. इसके साथ ही उन्होंने उनके विजिट के संबंध में जानकारी और फोटोज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर शेयर की. नारा लोकेश के साथ में गृह मंत्री अनीता गारू, कृषि मंत्री अचन्नाइडु गारू और स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार गारू भी मौजूद रहे. 

  • 3/6

CM नायडू ने किया गेट्स को रिसीव
राज्य सचिवालय में पहुंचने पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ ही डिप्टी CM पवन कल्याण समेत अन्य मंत्रियों ने बिल गेट्स और उनकी टीम का स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने खुद उन्हें अपनी सरकार के तमाम मंत्रियों से मिलवाया. इस दौरान बिल गेट्स, सीएम के साथ सचिवालय का भ्रमण करते हुए नजर आए.   

Advertisement
  • 4/6

CM के साथ हेल्थ से एजुकेशन तक चर्चा!
Nara Lokesh ने बताया कि उनके साथ हेल्थ, एग्रीकल्चर, एजुकेशन और टेक्नोलॉडी से जुड़ी साझेदारियों के संबंध में चर्चा होगी. इसके लिए  एयरपोर्ट से Gates Foundation के चेयरमैन बिल गेट्स सीधे सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू समेत अन्य मंत्रियों के साथ बैठक की. 

  • 5/6

डिप्टी सीएम पवन कल्याण के साथ Gates
सचिवालय में बिल गेट्स का जोरदार स्वागत करने में राज्य के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण (Pawan Kalyan) भी आगे रहे और उन्होंने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर अरबपति बिजनेसमैन का स्वागत किया. गेट्स के आंध्र प्रदेश आने पर मंत्री नारा लोकेश ने लिखा, ' Andhra Pradesh अपने लोगों के लिए बड़े पैमाने पर, असरदार समाधान बनाने के लिए गेट्स फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक है.'

  • 6/6

दुनिया के टॉप अमीरों में शामिल 
माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स लंबे समय तक दुनिया के 10 सबसे बड़े अरबपतियों (World's Top-10 Billionaires) लिस्ट में शामिल रहे हैं. हालांकि, बीते दिनों उनकी संपत्ति में गिरावट देखने को मिली और इनकी रैंकिंग पर भी असर पड़ा है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अपडेटेड आंकड़ों को देखें, तो Bill Gates Networth 106 अरब डॉलर है और अरबपतियों की लिस्ट में वे 17वें पायदान पर मौजूद हैं. 

Advertisement
Advertisement
Advertisement