Advertisement

बिज़नेस न्यूज़

सिर्फ 16 दिन में 200% रिटर्न, मालामाल कर रहा ये स्‍टॉक, 1 जून को आया था IPO!

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:06 PM IST
  • 1/7

शेयर बाजार में एक स्‍टॉक ने निवेशकों को कमाल का रिटर्न दिया है, जिसने 16 दिनों में निवेशकों को 200 फीसदी का रिटर्न दिया है. बाजार में एंट्री के बाद से यह शेयर लगातार तेजी दिखा रहा है. बुधवार को इस कंपनी के शेयर बीएसई पर 5 फीसदी चढ़कर 473.95 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. 

  • 2/7

 मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड का IPO  8 जून लिस्‍ट हुआ था. लिस्‍ट होते ही इस कंपनी के शेयर ने निवेशकों को कमाल का रिटर्न दिया था. 149 रुपये इसका आईपीओ प्राइस था, जिसके मुकाबले यह शेयर 283 रुपये पर लिस्‍ट हुई थी. यानी कि अपने आईपीओ प्राइस की तुलना में यह शेयर 90 फीसदी पर लिस्‍ट हुआ था. 

  • 3/7

हालांकि इसके बाद भी इसमें तेजी जारी रही. इस महीने में यह शेयर 50 फीसदी से ज्‍यादा चल चुका है और अभी भी इसमें तेजी जारी है. वहीं इसके आईपीओ प्राइस की तुलना में देखें तो यह शेयर 200 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. इसके अलावा, पिछले पांच दिनों में इस शेयर में 23 फीसदी की तेजी आई है. 

Advertisement
  • 4/7

मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड का आईपीओ दांव लगाने के लिए 1 जून को खुला था और यह 3 जून तक ओपन रहा. कंपनी के शेयर 8 जून को बाजार में लिस्ट हुए. मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के आईपीओ पर कुल 315.36 गुना दांव लगा था. वहीं आम निवेशकों और रिटेल निवेशकों की कैटेगरी इसमें 297.67 गुना भरी थी. 

  • 5/7

मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के IPO में नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) कैटेगरी में 476.59 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. कंपनी के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 224.91 गुना सब्सक्राइब हुआ था. 

  • 6/7

कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे. मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के आईपीओ की 2 लॉट में 2000 शेयर शामिल थे. इसका मतलब था कि आम निवेशकों को कम से कम ₹2,98,000 का निवेश करना था. 

Advertisement
  • 7/7

अगर किसी ने उस समय 2,98,000 का दो लॉट खरीदा होगा और अभी तक बेचा नहीं होगा. उसका यह अमाउंट 8,94,000 रुपये हो गया होगा. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement