बिहार में तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है. पिछले 24 घंटों में अलग-अलग जिलों में 5 लोगों की मौत हो गई. मुजफ्फरपुर में 2 लोगों की जान गई, जबकि पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और मुंगेर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. तेज हवाओं और खराब मौसम के चलते कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है. सरकार ने प्रभावित परिवारों को राहत देने का ऐलान किया है.