भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के डीजीपी को तलब किया. सीएम ने मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच का भरोसा दिया है. बिहार पुलिस ने भोजपुर जिले में एनकाउंटर का कथित वीडियो के सामने आने के बाद शाहपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मलाकार समेत चार पुलिसकर्मियों को पहले ही सस्पेंड कर दिया है.