बिहार: शादी के जश्न में पिस्टल लहराना पड़ा मंहगा, तमंचे के साथ डांस करने वाले 4 युवक गिरफ्तार

हाजीपुर में वैशाली पुलिस ने शादी समारोह में पिस्टल लहराते हुए डांस करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक का आपराधिक इतिहास भी रहा है. चारों अचानक से शादी समारोह में घुस आए थे. फिर वहां डांस कर रही महिलाओं के बीच जा घुसे और पिस्टल लहराते हुए नाचने लगे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

Advertisement
पुलिस ने पिस्टल लहराते हुए डांस करने वाले 4 युवकों को अरेस्ट किया. पुलिस ने पिस्टल लहराते हुए डांस करने वाले 4 युवकों को अरेस्ट किया.

संदीप आनंद

  • हाजीपुर,
  • 24 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 7:25 AM IST

बिहार के हाजीपुर में डांस और मस्ती के बीच पिस्टल लहराना 4 युवकों को भारी पड़ गया. पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. फिर उन्हें जेल भेज दिया गया. मामला, भगवनापुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर भैरो गांव का है. यहां एक घर में शादी समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें कई लोग शामिल हुए. डीजे की धुन पर शादी में आए लोग डांस कर रहे थे.

Advertisement

ज्यादातर इनमें महिलाएं थीं. तभी अचानक से गांव के ही कुछ बदमाश वहां आ धमके. उनके हाथ में देसी पिस्टल भी थीं. फिर वे लोग डांस कर रही महिलाओं के बीच आ घुसे. वहां पिस्टल लहराकर डांस करने लगे. लेकिन शादी में मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर लिया.

तमंचे पर डांस करते इन युवकों का पुलिस तक भी जा पहुंचा. वैशाली पुलिस हरकत में आई और वीडियो में तमंचे के साथ डांस कर रहे 4 युवकों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से 4 देसी पिस्टल और एक चाकू भी बरामद किया है. बता दें, शादी और जश्न के मौकों पर हथियार लहराना और फायरिंग को रोकने के लिए लगातार पुलिस की सख्ती जारी है. लेकिन बावजूद इसके लगातार ऐसी तस्वीरें सामने आ ही जाती हैं.

Advertisement

वैशाली के SP रविरंजन कुमार ने बताया कि शादी में तमंचे लहराते हुए डांस कर रहे युवकों का वीडियो उनके संज्ञान में आया था. जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया. इन सभी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है. चार में से एक युवक का पहले से ही आपराधिक इतिहास है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »