पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर: 30 मई तक करा लें 'जीवन प्रमाणीकरण', मंत्री ने दी डेडलाइन

बिहार की समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता ने पेंशनधारियों को 30 मई 2026 तक जीवन प्रमाणीकरण कराने का निर्देश दिया. प्रक्रिया पूरी न होने पर पेंशन रुक सकती है. CSC और पंचायत शिविरों में सुविधा उपलब्ध...

Advertisement
पंचायत शिविरों और CSC पर नि:शुल्क होगा जीवन प्रमाणीकरण. (Photo: Representational) पंचायत शिविरों और CSC पर नि:शुल्क होगा जीवन प्रमाणीकरण. (Photo: Representational)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:00 PM IST

बिहार की समाज कल्याण विभाग मंत्री श्वेता गुप्ता ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी और अपील जारी की है. उन्होंने कहा है कि राज्य के सभी पेंशनधारी 30 मई 2026 तक अपना जीवन प्रमाणीकरण (Life Certification) अनिवार्य रूप से करा लें. निर्धारित तिथि तक प्रक्रिया पूरी न होने की स्थिति में पेंशन राशि अस्थायी रूप से रोकी जा सकती है.

Advertisement

सामाजिक सुरक्षा निदेशालय की समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने बताया कि अब तक राज्य के लगभग 91 लाख 25 हजार पेंशनधारियों ने अपना जीवन प्रमाणीकरण करा लिया है. शेष लाभार्थियों की सुविधा के लिए पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. लाभार्थी अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी यह प्रक्रिया नि:शुल्क पूरी कर सकते हैं.

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जिला और पंचायत स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करें ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस प्रक्रिया से छूट न जाए. योजनाओं और डेडलाइन के बारे में गांव-गांव तक जानकारी पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं. मंत्री ने जोर दिया कि पेंशन का लाभ पारदर्शी और प्रभावी तरीके से सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचना चाहिए.

किसे मिलता है इन योजनाओं का लाभ?
समीक्षा बैठक में मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े लोगों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इन योजनाओं के मुख्य लाभार्थी हैं:-

Advertisement

वृद्धजन और दिव्यांगजन 

  • विधवा महिलाएं 
  • कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्ति 
  • भिक्षावृत्ति से जुड़े जरूरतमंद लोग 

मंत्री ने अंत में अधिकारियों को आगाह किया कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की सतत निगरानी की जाए ताकि गरीब परिवारों को मिलने वाली इस नियमित आर्थिक सहायता में कोई तकनीकी बाधा न आए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement