मोहब्बत का मर्डर कनेक्शन! सीतामढ़ी में युवक को बीच सड़क पर मारी गोली, फैमिली ने लड़की पर लगाए आरोप

बिहार के सीतामढ़ी में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. यहां रुन्नीसैदपुर इलाके में 22 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. युवक के घरवालों ने इस हत्या के पीछे अफेयर और लड़की के परिवार पर साजिश का आरोप लगाया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी.

Advertisement
मृतक के परिजनों ने लड़की पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप. (Photo: Screengrab) मृतक के परिजनों ने लड़की पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप. (Photo: Screengrab)

केशव आनंद

  • सीतामढ़ी,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:12 AM IST

सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 22 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है. गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. 

मृतक की पहचान देवनाबुजुर्ग पंचायत के बलिगढ़ निवासी गन्नौर पासवान के बेटे अभिषेक कुमार के रूप में हुई है. अभिषेक मंगलवार रात अपने दादा नारायण पासवान को धरहरवा गांव से वापस लाने के लिए बाइक से निकला था. रात करीब 11:15 बजे जब वह रुन्नीसैदपुर-पुपरी पथ पर रेलवे फाटक से मननपुर की ओर बढ़ रहा था, तभी रास्ते में हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगते ही अभिषेक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 26 साल की लेडी टीचर को आग लगाने का मामला... लव अफेयर के चलते 10वीं पास छात्र ने दिया वारदात को अंजाम

घटना के बाद मृतक के परिवार ने हत्या को प्रेम प्रसंग से जोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं. मृतक की बहन का कहना है कि उसके भाई की हत्या लड़की और उसके परिवार वालों ने मिलकर करवाई है. परिवार का आरोप है कि लड़की के चाचा पहले भी अभिषेक को जान से मारने की धमकी दे चुके थे.

मृतक की बहन ने कहा कि परिवार ने लड़की को कई बार समझाया था कि वह अभिषेक से बात न करे, लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही. उन्होंने बताया कि रात करीब 10:30 बजे फोन आया कि अभिषेक को गोली मार दी गई है. परिवार अब आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है.

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. पिछले चार दिनों में रुन्नीसैदपुर विधानसभा क्षेत्र में गोलीबारी और हत्या की यह तीसरी बड़ी घटना है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement