बिहार: आज सरकारी बंगला छोड़ेंगी राबड़ी देवी! जानिए कहां होगा अगला ठिकाना

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली करने की समय-सीमा आज खत्म हो रही है.

Advertisement
राबड़ी देवी ने आवास खाली करने के लिए एक महीने का वक्त मांगा था. (File Photo: ITG) राबड़ी देवी ने आवास खाली करने के लिए एक महीने का वक्त मांगा था. (File Photo: ITG)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:27 AM IST

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए दी गई समय-सीमा आज खत्म हो रही है. भवन निर्माण विभाग की तरफ से जारी नोटिस के बाद, अब सबकी नजर इस बात पर है कि तय समय के अंदर सरकारी बंगला खाली किया जाता है या नहीं. डेडलाइन से एक दिन पहले शनिवार को राबड़ी देवी के आवास से सामान शिफ्ट करने का काम पूरे दिन चलता रहा.

Advertisement

आवास पर मौजूद ज्यादातर घरेलू सामान पटना के कौटिल्य नगर स्थित लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के निजी आवास में भेज दिया गया है. हालांकि, वहां अभी निर्माण और अन्य जरूरी काम पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं. इसके बावजूद सामान की शिफ्टिंग का बड़ा हिस्सा वहीं किया गया है.

बताया जा रहा है कि राबड़ी देवी को आवंटित 39 स्ट्रैंड रोड स्थित सरकारी आवास में फिलहाल कोई सामान नहीं पहुंचाया गया है. ऐसे में यह सवाल बना हुआ है कि परिवार अस्थायी तौर पर कहां रहेगा.

कहां रहेगा राबड़ी देवी का परिवार?

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि अगर आज 10 सर्कुलर रोड का सरकारी आवास पूरी तरह खाली कर दिया जाता है, तो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और परिवार के अन्य सदस्य कुछ वक्त के लिए तेजस्वी यादव के 1 पोलो रोड स्थित सरकारी आवास में शिफ्ट हो सकते हैं. हालांकि, इस संबंध में परिवार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »