री-NEET परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत भरी घोषणा की है. पूर्व मध्य रेल ने 21 जून को परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 9 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है. इन ट्रेनों का उद्देश्य छात्रों को समय पर उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना है.
रेलवे ने सभी स्पेशल ट्रेनों का रूट और टाइम टेबल भी जारी कर दिया है. ट्रेनों का संचालन इस तरह से तय किया गया है कि विभिन्न शहरों से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा वाले दिन किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
यह भी पढ़ें: 1.84 लाख यात्री पकड़े, 13 करोड़ वसूले और... समस्तीपुर रेलमंडल का बड़ा टिकट चेकिंग अभियान
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) सरस्वती चन्द्र ने बताया कि NEET परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 21 जून को स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. इसके लिए रेलवे की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
इन रूटों पर चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे के मुताबिक, पटना-दरभंगा, पटना-गया, दानापुर-झाझा, झाझा-दानापुर, पटना-बक्सर, बक्सर-पटना, वाराणसी-पटना, रांची-डाल्टनगंज और रांची-धनबाद रूट पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. इन रूटों पर बड़ी संख्या में परीक्षा देने वाले छात्रों को लाभ मिलने की उम्मीद है.
रेलवे का कहना है कि इन ट्रेनों का टाइम टेबल परीक्षा के समय को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि छात्र बिना किसी देरी के अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें. इससे सड़क यातायात पर दबाव भी कम होगा और अभ्यर्थियों को सुरक्षित यात्रा का विकल्प मिलेगा.
रेलवे प्रशासन ने परीक्षार्थियों और अन्य यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान सरकारी संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग करें. यदि कोई उपद्रवी रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है तो इसकी सूचना तुरंत रेलवे अधिकारियों को दें.
जानिए 9 स्पेशल ट्रेनों का पूरा शेड्यूल
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा के दिन ट्रेनों के संचालन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. जरूरत पड़ने पर संबंधित स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ भी तैनात किया जाएगा, ताकि परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा न हो.
जहांगीर आलम