री-NEET अभ्यर्थियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, 21 जून को 9 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, रूट और टाइम टेबल जारी

री-NEET परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है. पूर्व मध्य रेल 21 जून को 9 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, ताकि परीक्षार्थी समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें. इसके लिए रेलवे ने रूट और टाइम टेबल भी जारी कर दिया है. साथ ही यात्रियों से सरकारी संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की गई है.

Advertisement
जानिए कब और कहां से मिलेगी ट्रेन.(Photo: AI-generated) जानिए कब और कहां से मिलेगी ट्रेन.(Photo: AI-generated)

जहांगीर आलम

  • समस्तीपुर,
  • 20 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:28 PM IST

री-NEET परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत भरी घोषणा की है. पूर्व मध्य रेल ने 21 जून को परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 9 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है. इन ट्रेनों का उद्देश्य छात्रों को समय पर उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना है.

रेलवे ने सभी स्पेशल ट्रेनों का रूट और टाइम टेबल भी जारी कर दिया है. ट्रेनों का संचालन इस तरह से तय किया गया है कि विभिन्न शहरों से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा वाले दिन किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 1.84 लाख यात्री पकड़े, 13 करोड़ वसूले और... समस्तीपुर रेलमंडल का बड़ा टिकट चेकिंग अभियान

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) सरस्वती चन्द्र ने बताया कि NEET परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 21 जून को स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. इसके लिए रेलवे की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

इन रूटों पर चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे के मुताबिक, पटना-दरभंगा, पटना-गया, दानापुर-झाझा, झाझा-दानापुर, पटना-बक्सर, बक्सर-पटना, वाराणसी-पटना, रांची-डाल्टनगंज और रांची-धनबाद रूट पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. इन रूटों पर बड़ी संख्या में परीक्षा देने वाले छात्रों को लाभ मिलने की उम्मीद है.

रेलवे का कहना है कि इन ट्रेनों का टाइम टेबल परीक्षा के समय को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि छात्र बिना किसी देरी के अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें. इससे सड़क यातायात पर दबाव भी कम होगा और अभ्यर्थियों को सुरक्षित यात्रा का विकल्प मिलेगा.

Advertisement

रेलवे प्रशासन ने परीक्षार्थियों और अन्य यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान सरकारी संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग करें. यदि कोई उपद्रवी रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है तो इसकी सूचना तुरंत रेलवे अधिकारियों को दें.

जानिए 9 स्पेशल ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

  • ट्रेन संख्या 08603 : रांची से धनबाद, प्रस्थान समय शाम 6:30 बजे.
  • ट्रेन संख्या 08631 : रांची से डाल्टनगंज, प्रस्थान समय शाम 7:15 बजे.
  • ट्रेन संख्या 04208 : वाराणसी से पटना, प्रस्थान समय शाम 5:45 बजे.
  • ट्रेन संख्या 03212: बक्सर से पटना, प्रस्थान समय सुबह 6:30 बजे.
  • ट्रेन संख्या 03213 : पटना से बक्सर, प्रस्थान समय शाम 6:20 बजे.
  • ट्रेन संख्या 03214 : झाझा से दानापुर, प्रस्थान समय सुबह 3:40 बजे.
  • ट्रेन संख्या 03215 : दानापुर से झाझा, प्रस्थान समय शाम 6:15 बजे.
  • ट्रेन संख्या 03216 : पटना से गया, प्रस्थान समय सुबह 6:00 बजे.
  • ट्रेन संख्या 03211 : पटना से दरभंगा, प्रस्थान समय सुबह 4:30 बजे.

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा के दिन ट्रेनों के संचालन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. जरूरत पड़ने पर संबंधित स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ भी तैनात किया जाएगा, ताकि परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा न हो.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »