बिहार: शादी में कम पड़ गए रसगुल्ले, दूल्हा और दुल्हन पक्ष में हो गई मारपीट, Video

नवादा में एक शादी समारोह में रसगुल्ला को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर विवाद हुआ. देखते ही देखते यह छोटा सा विवाद मारपीट में बदल गया. मारपीट की यह घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. स्थानीय लोगों और लड़की पक्ष ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया.

Advertisement
रसगुल्ले को लेकर दुल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच हुआ विवाद  (Photo: Representational) रसगुल्ले को लेकर दुल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच हुआ विवाद (Photo: Representational)

aajtak.in

  • नवादा,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:26 PM IST

बिहार के नवादा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शादी समारोह में रसगुल्ले को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच झगड़ा हो गया. घटना के दौरान मौके पर चीख‑पुकार मच गई और शादी का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया. दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. यह घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement

लड़की पक्ष के रोहित कुमार ने बताया कि शादी का पूरा इंतजाम दुल्हन पक्ष ने ही किया था. रसगुल्ले की कमी को लेकर थोड़ी कहासुनी हुई और तभी दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई. स्थानीय लोगों और लड़की पक्ष के हस्तक्षेप से झगड़ा शांत कराया गया. फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस मामले पर अपने विचार साझा कर रहे हैं.

दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच मारपीट

इस घटना ने एक बार फिर से दिखा दिया कि शादी जैसे खुशी के अवसर पर भी छोटे विवाद बड़े झगड़े का रूप ले सकते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के कारण यह मामला चर्चा में है. पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी की जानकारी नहीं दी है. होटल प्रबंधन ने भी कहा कि वे घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराएंगे.

Advertisement

मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद 

शादी समारोह का यह वीडियो दर्शकों को दिखा रहा है कि छोटी‑सी बात पर भी माहौल कैसे बिगड़ सकता है और समय रहते हस्तक्षेप कितनी अहमियत रखता है. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 
 

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- सुमित भगत

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement