Bihar: कैमूर में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, रोपनी के दौरान खेत में हुआ हादसा

कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. बरहुली गांव के खेतों में यह हादसा उस समय हुआ जब हल्की बारिश हो रही थी. मृतकों में एक पश्चिमी चंपारण से रोपनी करने आया मजदूर और दूसरा गांव का स्थानीय किसान शामिल है. दोनों के शव का पोस्टमार्टम भभुआ में हुआ.

Advertisement
आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत (Photo: Screengrab) आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत (Photo: Screengrab)

रंजन कुमार त्रिगुण

  • कैमूर ,
  • 24 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 5:36 PM IST

कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहुली गांव में गुरुवार सुबह खेत में काम करते समय आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. घटना सुबह हल्की बारिश के बीच उस समय हुई जब खेतों में धान की रोपनी का काम चल रहा था.

पहली घटना में पश्चिमी चंपारण जिले के मुनीर बैठा की मौत हुई, जो प्राणपुर गांव में धान की रोपनी के लिए आए थे. रविकांत दुबे ने बताया कि मुनीर पिछले सात-आठ साल से उनके यहां धान लगाने आते थे. सुबह खेत में शौच के लिए गए थे, तभी अचानक बिजली गिरने से मौत हो गई.

Advertisement

आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

दूसरी घटना में बरहुली गांव के ही हरिमोहन राम की भी खेत में रोपनी के दौरान मौत हो गई. दोनों की लाशें सदर अस्पताल भभुआ लाई गईं. एक डेड बॉडी सुबह 8 बजे और दूसरी 11 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंची.

सदर अस्पताल भभुआ के डॉक्टर मनीष कुमार भास्कर ने बताया कि दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए लाए गए हैं. पुलिस की प्रारंभिक रिपोर्ट में आकाशीय बिजली से मौत की बात सामने आई है.

पीड़ित परिवार ने की आर्थिक मुआवजे की मांग

परिजनों का कहना है कि दोनों परिवार बहुत गरीब हैं और सरकार से आर्थिक मुआवजे की मांग की जा रही है. पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाया है. रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की पुष्टि होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »