बाहुबली अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद मर्डर केस में 4 महीने बाद राहत

बिहार की सियासत के दिग्गज और मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह के लिए जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है. पटना हाईकोर्ट ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में उन्हें नियमित जमानत दे दी है.

Advertisement
बाहुबली अनंत सिंह को दुलारचंद मामले में बड़ी राहत मिली है. (File Photo: ITG) बाहुबली अनंत सिंह को दुलारचंद मामले में बड़ी राहत मिली है. (File Photo: ITG)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:09 PM IST

पटना हाईकोर्ट ने गुरुवार 19 मार्च 2026 को जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्या मामले में जमानत दे दी है. अनंत सिंह पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान हुए इस हत्याकांड के आरोप में पटना की बेऊर जेल में बंद थे. 

कोर्ट ने बाहुबली विधायक की जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए उन्हें रिहा करने का आदेश दिया. हत्याकांड से जुड़ा यह मामला अक्टूबर 2025 का है, जब मोकामा में चुनावी प्रचार के दौरान जन सुराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी. 

Advertisement

इस घटना के बाद पुलिस ने अनंत सिंह को मुख्य आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया था. इससे पहले निचली अदालतों ने उनकी जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं, लेकिन अब हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद वे जल्द ही जेल से बाहर आएंगे. 

क्या है पूरा मामला?

30 अक्टूबर 2025 को मोकामा के घोसवरी थाना क्षेत्र के बसावनचक में दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी. दुलारचंद यादव आरजेडी नेता रहे थे और मोकामा से जनसुराज के प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे थे. हत्या का आरोप अनंत सिंह पर लगाया गया था.

चुनावी प्रक्रिया के बीच ही 1 नंवबर की रात अनंत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद, 2 नवंबर को कोर्ट में पेश करने के बाद बेऊर जेल में डाला गया था. करीब साढ़े 4 महीने बाद अनंत सिंह को जमानत मिली है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'नीतीश नहीं तो...', अनंत सिंह ने किया 'चुनावी पॉलिटिक्स' से रिटायरमेंट का ऐलान, बेटे को उतारेंगे

अनंत सिंह ने जेल में रहते हुए मोकामा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की. अनंत सिंह 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के विधानसभा पहुंचे थे और इस दौरान कहा था कि वो जल्द ही जेल से बाहर आएंगे.

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद अनंत सिंह ने भी ऐलान कर दिया है कि वे आगे अब चुनाव नहीं लड़ेंगे. मोकामा से आगे उनके बड़े बेटे चुनाव लड़ेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement