बेइज्जती का ऐसा बदला! 15 माह पहले दोस्तों ने ही घोंटा था विशाल का गला, लाश तक नहीं देख पाए घरवाले

वैशाली में 15 महीने पुराने अपहरण केस का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जहां युवक की हत्या उसके ही दोस्तों ने साजिश रचकर कर दी. जन्मदिन पार्टी के बहाने बुलाकर अपहरण किया गया और फिर गला दबाकर हत्या कर शव ठिकाने लगा दिया गया. पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है, बाकी की तलाश जारी है.

Advertisement
15 माह पहले दोस्तों ने ही घोंटा था विशाल का गला (Photo: representational image) 15 माह पहले दोस्तों ने ही घोंटा था विशाल का गला (Photo: representational image)

विकाश कुमार दुबे

  • वैशाली,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:10 AM IST

बिहार में वैशाली पुलिस ने 15 माह पहले हुए अपहरण के एक मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस ने अपहरण का खुलासा करते हुए जहां अपहृत युवक के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने पुलिस को बताया कि किस तरह अपमान का बदला लेने के लिए उन्होंने पहले बर्थडे पार्टी के बहाने विशाल को बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी.

Advertisement

दरअसल 17 जनवरी 2025 को सदर थाना क्षेत्र के चंद्रालय निवासी वीणा देवी ने अपने पुत्र विशाल के अपहरण का केस दर्ज कराया था और अपहरण का आरोप अपने पड़ोसी और विशाल के कुछ दोस्तों पर लगाया था.शुरुआती जांच में पुलिस ने अपहृत विशाल के दोस्तों से पूछताछ भी की लेकिन सभी ने पुलिस को गुमराह किया. 

 इस बीच 31 जनवरी 2025 को सराय थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव मिला जिसे अज्ञात समझ कर केस को क्लोज कर दिया गया था लेकिन अब पुलिस को यह पता चला है कि वह अज्ञात लाश विशाल की ही थी जिसे उसके दोस्तों ने ही हत्या के बाद फेंक दिया था.

इस बारे में सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि एसपी विक्रम सिहाग के निर्देश पर विशाल अपहरण केस को दुबारा खोला गया और नए सिरे से इसकी जांच की गई तब पता चला किलक्की,अंशु पांडे सहित विशाल के सात दोस्तों ने मिलकर उसको जन्मदिन की पार्टी के लिए बुलाया था. उसका अपहरण कर एक अन्य दोस्त वासिफ के घर ले जाया गया, जहां लक्की ने गमछे से गला दबाकर विशाल की हत्या कर दी और अंशु,शुभम,अभिषेक और मोनू सहित अन्य दोस्तों ने मिलकर शव को सराय थाना क्षेत्र में फेंक दिया.

Advertisement

सदर एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में अभी दो युवकों की गिरफ्तारी की गई है जबकि मुख्य आरोपी लक्की समेत बाकी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.वहीं एसडीपीओ ने बताया कि विशाल का पैसे के लेन देन को लेकर लक्की से विवाद हुआ था,  जिसमें विशाल ने लक्की को अपमानित किया था. उसी अपमान का बदला लेने के लिए सभी ने मिलकर गहरी साजिश रची थी. हालांकि एसडीपीओ ने यह भी बताया कि मृतक विशाल भी अपराधी चरित्र का था जिसपर कुछ मामले दर्ज थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement