भरत तिवारी के परिवार से मिले गोपालगंज के JDU विधायक पप्पू पांडेय, मदद का दिया भरोसा

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय ने उनके गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और न्याय दिलाने का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि सरकार तक कई बार सही जानकारी समय पर नहीं पहुंच पाती, जिससे गलतियां हो जाती हैं. विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी पर भरोसा जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही.

Advertisement
भरत तिवारी के परिवार से मिले JDU विधायक पप्पू पांडे. Photo ITG भरत तिवारी के परिवार से मिले JDU विधायक पप्पू पांडे. Photo ITG

सोनू कुमार सिंह

  • भोजपुर,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:03 AM IST

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में अब राजनीतिक नेताओं का परिजनों से मिलने का सिलसिला लगातार जारी है. इसी कड़ी में गोपालगंज जिले के कुचायकोट से जेडीयू विधायक अमरेन्द्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय भरत तिवारी के गांव पहुंचे, जहां उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और न्याय दिलाने के लिए हर समय साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया.

Advertisement

परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय ने कहा कि कई बार ऐसी घटनाएं और जानकारियां होती हैं जो सरकार तक समय पर नहीं पहुंच पाती हैं और इसी कारण कुछ लोग गलती कर बैठते हैं. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य के अभिभावक नीतीश कुमार पर उन्हें पूरा भरोसा है.

मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही
विधायक ने विश्वास जताते हुए कहा कि भरत तिवारी मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होगी और पीड़ित परिवार को न्याय जरूर मिलेगा. उन्होंने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी को टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, सरकार पूरे मामले पर नजर रखे हुए है.

महापंचायत के सवाल पर क्या बोले?
वहीं, भरत तिवारी के समर्थन में आयोजित होने वाली महापंचायत को लेकर पूछे गए सवाल पर पप्पू पांडेय ने कहा कि वह परिवार के साथ हर परिस्थिति में खड़े हैं. यदि उन्हें महापंचायत में बुलाया जाएगा तो वह जरूर शामिल होंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Advertisement

परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए जेडीयू विधायक पप्पू पांडेय ने कहा कि कई बार ऐसी घटनाएं और जानकारियां होती हैं जो सरकार तक समय पर नहीं पहुंच पाती हैं और इसी कारण कुछ लोग गलती कर बैठते हैं. उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्य के अभिभावक नीतीश कुमार पर उन्हें पूरा भरोसा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »